IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की 2 साल बाद टी20 टीम में वापसी, बिश्नोई को भी मिला मौका; वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर
वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या ...और पढ़ें
-1768578859923_m.webp)
अय्यर को मिला मौका।
HighLights
5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी
21 जनवरी से होगा सीरीज का आगाज
विश्व कप की तैयारी करेगा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। दैनिक जागरण ने पहले ही इस खबर की पुष्टि कर दी थी। अब बीसीसीआई ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। सुंदर को साइड स्ट्रेन की समस्या है। 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी।
गेंदबाजी करते समय सुंदर को पसलियों के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद सुंदर ने स्कैन कराया और एक चिकित्सक से व्यक्तिगत परामर्श लिया। उन्हें कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है, जिसके बाद वे बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे।
रवि को मिला मौका
सेलेक्शन कमेटी ने रवि बिश्नोई को टी20 इंटरनेशनल टीम में सुंदर के स्थान पर शामिल किया है। इसके अलावा चोटिल तिलक वर्मा के स्थान पर श्रेयस अय्यर को पहले तीन मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। तिलक की हाल ही में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी हुई है और यह देखना बाकी है कि क्या हैदराबाद के यह बल्लेबाज 2026 टी20 विश्व कप से पहले फिट हो पाते हैं या नहीं।
2 साल बाद हुई वापसी
श्रेयस ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद सेलेक्टर्स ने उनकी ओर नहीं देखा। सेलेक्शन कमेटी ने तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी। इस बीच श्रेयस ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खुद को साबित किया। उन्होंने 2024 में केकेआर को खिताब दिलाने में मदद की और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।
श्रेयस के प्रदर्शन पर नजर
- श्रेयस ने अपने करियर में 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
- इस दौरान उन्होंने 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं।
- अब यह देखना होगा कि क्या वनडे उप-कप्तान को सीधे टी20 टीम में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या टीम मैनेजमेंट रिंकू सिंह के लिए जगह बनाने के लिए दुबे और हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना पसंद करेगा।
- श्रेयस टी20 विश्व कप 2026 की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 21 जनवरी
- दूसरा टी20: 23 जनवरी
- तीसरा टी20: 25 जनवरी
- चौथा टी20: 28 जनवरी
- पांचवां टी20: 31 जनवरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।