Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 3rd ODI Playing 11: Ayush Badoni करेंगे डेब्‍यू! तेज गेंदबाज होगा बाहर? सीरीज जीतने के लिए बड़ा बदलाव करेगी टीम इंडिया

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:33 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाए ...और पढ़ें

    इंदौर में खेला जाएगा मुकाबला।

    इंदौर में खेला जाएगा मुकाबला।

    HighLights

    1. 1-1 की बराबरी पर है वनडे सीरीज 

    2. दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी

    3. इंदौर में खेला जाएगा तीसरा वनडे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में तीसरा वनडे जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्‍जा जमाएगी।

    शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम ने वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद राजकोट वनडे में कीवी टीम ने वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्‍त दी।

    भारतीय टीम कर सकती 2 बदलाव

    तीसरे वनडे में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। टॉप ऑर्डर में ज्‍यादा बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। कप्‍तान गिल के साथ हिटमैन रोहित शर्मा पारी का आगाज कर सकते हैं। 3 नंबर पर इन फॉर्म विराट कोहली और 4 पर श्रेयस अय्यर को मौका मिला सकता है। पिछले मैच में 5 नंबर पर आकर शतक लगाने वाले केएल राहुल इस स्‍थान पर उतर सकते हैं।

    आयुष कर सकते डेब्‍यू

    6 नंबर पर आयुष बडोनी को आजमाया जा सकता है। नीतीश रेड्डी को बाहर कर आयुष को वनडे डेब्‍यू का मौका मिल सकता है। नीतीश दूसरे वनडे में जरूरत के समय अपना विकेट गंवा बैठे थे। उन्‍होंने 21 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्‍होंने 2 ओवर में 13 रन खर्च किए थे। नंबर 7 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताया जा सकता है।

    खबरें और भी

    फॉर्म से जूझ रहे जडेजा

    जडेजा पहले 2 वनडे में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्‍होंने बल्‍ले से 4 और 27 रनों का योगदान दिया है। वहीं उनके विकेट का कॉलम अब तक खाली है। टीम में दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव हो सकते हैं। तेज गेंदबाज विभाग में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को आजमाया जा सकता है। वहीं हर्षित राणा और मोहम्‍मद सिराज प्‍लेइंग 11 में बने रह सकते हैं।

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर),आयुष बडोनी, रवीन्द्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: निर्णायक मैच में भिड़ेंगी भारत-न्‍यूजीलैंड टीम, कैसे टीवी और मोबाइल पर देख पाएंगे यह मैच?

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्‍कर, न्‍यूजीलैंड की जीत पर जताई हैरानी