विंबलडन में शुभमन गिल का जलवा; सचिन, विराट और रोहित के बाद इस खास 'एलीट क्लब' में मारी एंट्री
शुभमन गिल उन खास इंडियन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्हें विंबलडन में 'रॉयल बॉक्स' से मैच देखने का न्योता मिला है।
-1783691474816_m.webp)
शुभमन गिल
HighLights
चौथे भारतीय कप्तान बने शुभमन गिल
वनडे सीरीज के लिए तैयार भारतीय टीम
14 जुलाई को खेला जाएगा पहला वनडे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल उन खास इंडियन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्हें विंबलडन में 'रॉयल बॉक्स' से मैच देखने का न्योता मिला है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद गिल चौथे भारतीय कप्तान होंगे जिन्हें यह खास न्योता मिला है।
वनडे सीरीज के लिए तैयार गिल
गिल अभी इंग्लैंड में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं। 26 साल के गिल ने ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स के दौरान एक VIP गेस्ट के तौर पर अपनी पहली फॉर्मूला 1 रेस देखी और पैडॉक घूमकर वहां के माहौल का अनुभव किया। गिल ने फॉर्मूला 1 कम्युनिटी के सदस्यों से बातचीत की और मोटरस्पोर्ट के सबसे बड़े सालाना इवेंट्स में से एक का खास अनुभव लिया।
अभी टी20 सीरीज खेली जा रही
तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले, भारत शनिवार को साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी T20I मैच खेलेगा। इसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होगा। दूसरा वनडे 16 और तीसरा 19 जुलाई को खेला जाएगा।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई
शनिवार को होगा फाइनल
शनिवार को विंबलडन फाइनल में चेक गणराज्य की नौवीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा और उनकी हमवतन 10वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा आमने-सामने होंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब में यह 2009 के बाद पहला मौका होगा जब एक ही देश की दो खिलाड़ी महिला सिंगल्स फाइनल खेलेंगी। इससे पहले 2009 में अमेरिका की सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।