विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shubman Gill : पिता के 100 रुपये की शर्त लगाने से लेकर सारा से अफेयर तक, ऐसी है शुभमन गिल की कहानी

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Updated: Thu, 02 Feb 2023 07:28 PM (IST)

शुभमन गिल के दमदार बल्लेबाज बनने से पहले कहानी बड़ी रोचक है। आज हर कोई उनकी कहानी जानना चाहता है। शुभमन गिल के मुताबिक उनका परिवार खेती पर निर्भर था लेकिन सारे खेत गांव में थे और उनकी प्रैक्टिस चंडीगढ़ में ही मुमकिन हो पाती थी।

भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल। फोटो- एपी
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। शुभमन गिल भारत क्रिकेट टीम के नए सितारे बन गए हैं। टेस्ट हो वनडे हो या फिर टी20I मैच, हर जगह अपनी छाप छोड़ रहे। शुभमन गिल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाया। शतक पूरा करते ही शुभमन गिल पांचवें बल्लेबाज बने, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।

शुभमन गिल के दमदार बल्लेबाज बनने से पहले कहानी बड़ी रोचक है। आज हर कोई उनकी कहानी जानना चाहता है। शुभमन गिल के मुताबिक, उनका परिवार खेती पर निर्भर था, लेकिन सारे खेत गांव में थे और उनकी प्रैक्टिस चंडीगढ़ में ही मुमकिन हो पाती थी। शुभमन गिल की प्रैक्टिस को कोई नुकसान न हो उनके पापा ने बड़ा फैसला किया और चंडीगढ़ शिफ्ट गए हैं। शुभमन के मुताबिक, इससे खेती पर असर पड़ा। उनके पिता चंडीगढ़ से खेती करने गांव जाते थे।

युवराज और हरभजन सिंह ने की मदद

शुभमन गिल बताते हैं कि उनके खेल में उनके पिता ने बहुत योगदान दिया है। उनके पापा बॉलर्स को चैलेंज देते थे कि जो शुभमन गिल को आउट करेगा, उसे 100 रुपये इनाम मिलेगा। शुभमन गिल को युवराज सिंह का भी सपोर्ट मिला। हरभजन सिंह ने भी उन्हें बहुत कुछ सिखाया। लॉकडाउन के दौरान शुभमन गिल की युवराज सिंह ने काफी मदद की।

सारा के साथ अफेयर्स की खबरें

अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद शुभमन गिल लाइम लाइट में आए। उन्हें घरेलू क्रिकेट रनों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं अपने स्टाइलिश लुक के चलते वह क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करने लगे। उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटे सारा तेंदुलकर से भी जुड़ा। दोनों के बीच अफेयर्स की खबरें आईं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर बात नहीं की। अब शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Stafanie Taylor टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल, फिनटेस पर संशय बरकरार

यह भी पढ़ें- MS Dhoni बने पुलिस अधिकारी, फैंस बोल- रोहित शेट्टी के कॉप्स इनके आगे फीके