Yashasvi Jaiswal ने बनाया सिक्स का धांसू रिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क का हवाई फायर से किया स्वागत
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 43वें मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाया। ...और पढ़ें
-1777649986393_m.webp)
यशस्वी जायसवाल।
HighLights
यशस्वी जायवाल का नहीं चला बल्ला
3 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली
रियान पराग ने खेली कप्तानी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 43वें मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की ओर से यशस्वी और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहला ओवर मिचेल स्टार्क को थमाया।
2 रिकॉर्ड अपने नाम किए
स्टार्क आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेल रहे थे। पहली गेंद पर जायसवाल ने स्टार्क का स्वागत स्क्वायर लेग के ऊपर से जोरदार छक्के के साथ किया। गेंद शॉर्ट और स्लॉट में थी। जायसवाल पीछे हटकर खेल रहे थे, उन्होंने गेंद को भांप लिया और बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मार दिया। इसके साथ ही उन्होंने 2 रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।
वह आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया है। इतना ही नहीं वह आईपीएल की पहली गेंद पर हवाई फायर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। उनसे पहले तक 4 बल्लेबाजी ही ऐसा करन पाए थे।
IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का
- नमन ओझा (RR), 2009
- विराट कोहली (RCB), 2019
- फिल साल्ट (KKR), 2024
- प्रियांश आर्य (PBKS), 2025
- यशस्वी जयसवाल (RR), 2026*
IPL पारी की पहली गेंद पर सिक्स
- 4 बार- यशस्वी जायसवाल*
- 2 बार- प्रियांश आर्य
- 1 बार- नमन ओझा
- 1 बार- मयंक अग्रवाल
- 1 बार- सुनील नरेन
- 1 बार- विराट कोहली
- 1 बार- रॉबिन उथप्पा
- 1 बार- फिल साल्ट
- 1 बार- संजू सैमसन
यशस्वी का नहीं चला बल्ला
यशस्वी की पारी की बात करें तो यह सस्ते में आउट हो गए। पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट किया। जायसवाल ने 3 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। हालांकि, रियान पराग (90) की कप्तानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने फाइटिंग टोटल बनाया।