विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रभसिमरन सिंह की इस गलती पर बीच मैदान पर फूटा Ruturaj Gaikwad का गुस्सा, लाइव मैच के दौरान अंपायर से भी हुई कहासुनी

Updated: Tue, 09 Jun 2026 10:45 PM (IST)

श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज मुकाबले में भारत ए ने रोमांचक जीत दर्ज की, लेकिन विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह की गलती से एक रन आउट का फैसला पलट गया।

श्रीलंका ए बनाम भारत ए

श्रीलंका ए बनाम भारत ए

HighLights

  1. प्रभसिमरन सिंह ने रन आउट से पहले बेल्स गिराईं

  2. चमिका करुणारत्ने को नॉट आउट करार दिया गया

  3. ऋतुराज गायकवाड़ ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रींलका ए और इंडिया ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा और अंत में मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की। हालांकि, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह एक बड़ी गलती कर दी। इस वजह से भारत के हाथ से मुकाबला निकल जाता। सिंह की गलती की वजह से तिलक वर्मा की जगह कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ काफी नाराज दिखे।

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका ने पूरे मुकाबले में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम को बैकफुट पर रखा। हालांकि, अंत में भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत पर प्रभसिमरन की गलती भारी पड़ सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रभसिमरन सिंह से हुई बड़ी गलती

विप्रज निगम गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज ने गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ धकेला और तेज सिंगल लेने की कोशिश की। बीच में वापस लौटने की कोशिश में करुणारत्ने मुश्किल में फंस गए। भारत ए के फील्डर ने तेज फेंक लगाई और विकेटकीपर के छोर पर सीधा हिट लगने जैसा लगा। नंगी आंखों से देखने वाले को लगा कि करुणारत्ने क्रिज से काफी बाहर थे और रन आउट हो गए। भारत ए के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे और जश्न मनाने लगे।

प्रभसिमरन की गलती ने बदल दिया फैसला

यहां से असली ड्रामा शुरू हुआ। थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखा तो पता चला कि विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने गेंद पहुंचने से पहले ही स्टंप्स हिला दिए थे। गेंद स्टंप्स से टकराने से पहले ही बेल्स गिर चुकी थीं। क्रिकेट नियमों के मुताबिक, अगर बेल्स पहले ही हट जाएं तो रन आउट नहीं माना जा सकता। इसलिए करुणारत्ने को नॉट आउट करार दिया गया।

ऋतुराज गायकवाड़ दिखे नाराज

इस फैसले से भारत ए की टीम में खलबली मच गई। उस समय कर तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे ऋतुराज गायकवाड़ साफ तौर पर नाखुश नजर आए। वे मैदान पर अंपायर से लंबी चर्चा करते दिखे। टीम के बाकी खिलाड़ी भी निराश थे।

यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup: पाकिस्‍तान महिला टीम का सिर शर्म से झुका, कमजोर स्‍कॉटलैंड के हाथों झेली करारी हार

यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: 21 साल बाद बांग्‍लादेश का आखिरकार इंतजार खत्‍म, ऑस्‍ट्रेलिया को पहले वनडे में रौंदकर रचा इतिहास