विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Women's T20 World Cup: पाकिस्‍तान महिला टीम का सिर शर्म से झुका, कमजोर स्‍कॉटलैंड के हाथों झेली करारी हार

Updated: Tue, 09 Jun 2026 10:08 PM (IST)

पाकिस्तान महिला टीम को स्कॉटलैंड ने वॉर्मअप मैच में शर्मनाक हार थमाई है। पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फ्लॉप रही।

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से

  2. पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच वॉर्मअप मैच

  3. स्कॉटलैंड ने पाकिस्तान महिला टीम को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान महिला टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम के लिए ये शर्मनाक हार है क्योंकि उन्हें स्कॉटलैंड के हाथों शिकस्त मिली है। महिला वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने वाली है और इससे पहले ही उन्हें बड़ा झटका लगा है। पाक टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और स्कॉटलैंड ने 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।

पाकिस्तानी टीम 62 रनों के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 9 ओवरों तक ही बल्लेबाजी कर सकी और मुकाबले का नतीजा डीएलएस नियम के तहत निकाला गया। स्कॉटलैंड के लिए कैथरीन ब्रीस ने शानदार बल्लेबाजी की और 94 रन बनाए। भले ही ये एक अभ्यास मैच था लेकिन पाकिस्तान के लिए ये हार शर्मनाक है।

कैथरीन ब्रीस की शानदार बल्लेबाजी

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका ये फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया। स्कॉटलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की और 191 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। कैथरीन ब्रीस ने 43 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेयरसी कार्टर ने भी 36 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटिश टीम ने 191 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया।

पाकिस्तान की शर्मनाक हार

स्कॉटलैंड की टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कमजोर है और पाकिस्तान को उनके खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम 192 रनों का पीछा करने उतरी तो शुरू से ही दबाव में दिखाई दी। टीम ने 17 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद 57 रनों के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई। 9 ओवर में पाक टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और आगे का मैच नहीं हो सका। इसके बाद डीएलएस के तहत स्कॉटलैंड को 41 रनों से जीत मिली।

यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: 21 साल बाद बांग्‍लादेश का आखिरकार इंतजार खत्‍म, ऑस्‍ट्रेलिया को पहले वनडे में रौंदकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- दुनिया के दो स्‍टेडियम की पिचों से नाखुश हुआ ICC, दोनों के खाते में जोड़ दिया एक डीमेरिट प्‍वाइंट