Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SL A vs IND A Playing-11: बदल जाएगा वैभव सूर्यवंशी का पार्टनर, पंजाब के इस बल्लेबाज को मिलेगा मौका!

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:29 AM (IST)

    ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए का सामना श्रीलंका-ए से होना है और इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी। साथ ही उनके ओपनिंग पार्टनर में भ ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    HighLights

    1. इंडिया-ए के सामने फाइनल में श्रीलंका-ए की चुनौती

    2. वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की नजरें


    3. अभी तक खामोश रहा है कि वैभव का बल्ला 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में रविवार को श्रीलंका-ए के सामने उतरेगी। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच काफी रोमांचक और विवादित रहा था जिसमें भारत को हार मिली थी। अब खिताबी मुकाबले में इंडिया-ए उस हार का बदला लेना चाहेगी।

    एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव अभी तक तो इस सीरीज में कमाल नहीं कर पाए हैं, लेकिन फाइनल में उनसे फिर भी काफी उम्मीदें हैं। वैभव ने अभी तक इस सीरीज के चार मैचों में कुल 117 रन ही बनाए हैं जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है।

    बदलेगा वैभव का पार्टनर?

    भारत को इस सीरीज में अपनी ओपनिंग जोड़ी से खासी निराश हाथ लगी है। वैभव के साथ पारी की शुरुआत करने वाले प्रियांश आर्या भी अभी तक कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल 98 रन ही बनाए हैं। ऐसे में बहुत संभावना है कि फाइनल में उनकी जगह टीम पंजाब के प्रभसिमरन सिंह को मौका दे जो आईपीएल में बतौर ओपनर ही खेलते हैं। प्रभसिमरन सिंह ने भी इस सीरीज में तीन मैचों में कुल 97 रन ही बनाए हैं।

    ये तीनों मैच उन्होंने बतौर ओपनर ही खेले हैं जिसमें से एक में 84 रनों की पारी खेली है। बहुत संभावना है कि टीम फाइनल मैच में प्रियांश की जगह प्रभसिमरन को मौका दे। इससे लेफ्ट-राइट का संयोजन भी बनेगा जो विपक्षी टीम को परेशान कर सकता है। वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो वहीं प्रभसिमरन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

    खबरें और भी

    नहीं है उम्मीद

    बाकी किसी और बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यांश शेडगे पर टीम के मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। निशांत सिंधू और विपराज निगम फिनिशर की भूमिका में होंगे। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो यश ठाकुर और अंशुल कंबोज पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

    भारत की संभावित प्लेइंग-11: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेड्गे, निशांत सिंधू, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A Live Streaming: फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव?

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A Final: इंडिया की नाक में दम कर सकते हैं श्रीलंका के ये 3 'मैच विनर', खिताबी जंग में रहना होगा सावधान