Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SL A vs IND A Final: इंडिया की नाक में दम कर सकते हैं श्रीलंका के ये 3 'मैच विनर', खिताबी जंग में रहना होगा सावधान

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 08:37 PM (IST)

    श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्‍तान ए के बीच होने वाली इस सीरीज की फाइनलिस्‍ट ...और पढ़ें

    श्रीलंका ए टीम

    श्रीलंका ए टीम

    HighLights

    1. रंगिरी दांबुला स्टेडियम होगा फाइनल

    2. वैभव सूर्यवंशी पर होगी सभी की नजर

    3. रविवार को खेला जाएगा निर्णायक मैच

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्‍तान ए के बीच होने वाली इस सीरीज की फाइनलिस्‍ट टीम तय हो गई हैं। रविवार, 21 जून को रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में भारतीय ए टीम का सामना श्रीलंका ए से होगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

    श्रीलंका ने जीते हैं 3 मैच

    सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन शानदार रहा। मेजबान देश ने 4 में से 3 मुकाबले जीते और प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही। अब निर्णायक मैच में श्रीलंका की नजर इंडिया ए को पटखनी देने पर होगी। दूसरी ओर तिलक वर्मा की कप्‍तानी वाली टीम पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो श्रीलंका के 3 प्‍लेयर्स से सावधान रहना होगा। यह खिलाड़ी भारत की नाक में दम कर सकते हैं। इनमें सदीरा समरविक्रमा, अविष्का फर्नांडो और दुलाज समुदिथा शामिल हैं।

    अविष्का ने बनाए सबसे ज्‍यादा रन

    अविष्का फर्नांडो सीरीज में अब तक सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 4 मैच की 4 पारियों में 95.00 की औसत और 114.46 की स्‍ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 2 शतक भी लगाए हैं। वह श्रीलंका ए टीम को तेज शुरुआत देते हैं।

    सदीरा का गरज रहा बल्‍ला

    सदीरा समरविक्रमा ने अब तक खेले 4 मैच में 213 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 71.00 की और स्‍ट्राइक रेट 86.59 की रही है। सीरीज में उन्‍होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। अफगानिस्‍तान ए के खिलाफ शुक्रवार को हुए मैच में श्रीलंका ए ने दुलाज समुदिथा को मौका दिया। इस मुकाबले में दुलाज ने गेंद से कहर बरपाया और 5 विकेट चटकाए। उन्‍होंने 6.5 ओवर गेंदबाज की और 3.70 की इकोनॉमी से 25 रन दिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: विवाद के बाद अब 'बदले' की बारी! ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi पर लगेगा बैन? श्रीलंकाई प्लेयर से लड़ाई के बाद ICC ले सकता है एक्शन