Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs NZ Test: Kamindu Mendis ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली शतकीय पारी, 7वें टेस्ट में जड़ा चौथा शतक

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 06:21 PM (IST)

    श्रीलंका टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए श्रीलंका की पारी को संभाला और बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। में ...और पढ़ें

    कामिंदु मेंडिस ने जड़ा शतक, फोटो- सोशल मीडिया
    कामिंदु मेंडिस ने जड़ा शतक, फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. कामिंदु मेंडिस ने जड़ा टेस्ट करियर का चौथा शतक
    2. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेली 114 रन की पारी
    3. श्रीलंका ने स्टंप्स तक बनाए 302 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। गाले में आयोजित पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मेंडिस ने 114 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला और बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। मेंडिस का 7वें टेस्ट मैच में यह चौथा शतक है।

    पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका टीम को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद कामिंदु मेंडिस ने टीम को संभाला और पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। एंजेलो मैथ्यूज के साथ उन्होंने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े।

    कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मिला साथ

    इसके बाद में मेंडिस को कप्तान धनंजय डी सिल्वा का साथ मिला। छठे विकेट के लिए दोनों के बीच 103 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान कप्तान ने अर्धशतक पूरा किया तो मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा।

    यही नहीं कामिंदु मेंडस ने टेस्ट क्रिकेट में साख उपलब्धि हासिल की। वह पहली 11 टेस्ट इंगिंग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। पहले स्थान पर एवर्टन वीक्स का नाम मौजूद हैं। 

    टेस्ट मैचों में पहली 11 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

    • 968 - एवर्टन वीक्स
    • 937 - विनोद कांबली
    • 888 - सुनील गावस्कर
    • 872 - हर्बर्ट सटक्लिफ
    • 861 - डॉन ब्रैडमैन
    • 818 - हैरी ब्रूक
    • 809 - कामिंदु मेंडिस

    एजाज़ पटेल ने किया शिकार

    मेंडिस ने 145 गेंद पर शतक पूरा किया। वह 114 रन बनाकर एजाज़ पटेल का शिकार बने। मेंडिस ने 173 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 302/7 का स्कोर बना लिया है। विलियम ओरूके ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ENG vs SL: Kamindu Mendis ने शतक जड़कर बनाया इतिहास, कपिल देव और ऋषभ पंत के क्लब में मारी एंट्री

    यह भी पढे़ं- ICC ने मेंस और विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेताओं का किया एलान, Kamindu Mendis और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी ने मारी बाजी