Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smriti Mandhana Birthday: जिसकी एक स्माइल पर फिदा हैं फैंस, वो इन्हें दे बैठी अपना दिल, जानें किसे डेट कर रही है भारत की ‘नेशनल क्रश’

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:50 AM (IST)

    स्मृति मंधाना अपनी शानदार बैटिंग और लुक्स की वजह से हमेशा ही सुर्खियां में बनी रहती हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को करीबी से जानने के लिए फैंस हमेशा ही ...और पढ़ें

    Smriti Mandhana Birthday: किसे डेट कर रही है भारत की ‘नेशनल क्रश’?
    Smriti Mandhana Birthday: किसे डेट कर रही है भारत की ‘नेशनल क्रश’?

    HighLights

    1. Smriti Mandhana B'day: स्मृति मंधाना मना रही हैं अपना 28वां जन्मदिन
    2. Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना पलाश मुच्छल को कर रही हैं डेट
    3. Smriti Mandhana: सोशल मीडिया पर फैंस स्मृति को दे रही जन्मदिन की बधाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Smriti Mandhana Birthday। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team)की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। अपनी बललेबाजी और लुक्स के चलते स्मृति फैंस के दिलों पर हमेशा ही राज करती हैं। उनके फैंस उन्हें नेशनल क्रश (National Crush) भी कहते हैं।

    क्रिकेट के मैदान पर मंधाना जितना अपनी धाकड़ बैटिंग के लिए फेमस हैं, उतना ही मैदान से बाहर वह सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते हैं।

    उनकी एक स्माइल पर फैंस फिदा है, जबकि स्मृति अपना दिल एक खास शख्स को दे बैठी। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है। ऐसे में जानते हैं कौन हैं वो शख्स, जिसे स्मृति मंधाना डेट कर रही हैं?

    Smriti Mandhana Love Story: किसे डेट कर रही हैं स्मृति मंधाना?

    दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की डेटिंग के चर्चे पलाश मुच्छल के साथ चल रहे हैं। पलाश बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। स्मृति और पलाश को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। दोनों एक दूसरे का जन्मदिन भी साथ में मनाते हैं। पलाश इंदौर के रहने वाले हैं और ये कयास लगाए जा रहे हैं कि स्मृति उनसे ही शादी रचा सकती हैं। जब स्मृति को बेस्ट इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर के लिए चुना गया था, तो इसके तुरंत बाद पलाश मुच्छल ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्टोरी लगाकर उन्हें बधाई दी थी।

    यह भी पढ़ें: Smriti Mandhana ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ पूरे किए 5 साल? इस सोशल मीडिया पोस्‍ट से सबकुछ हो रहा क्लियर

    ऐसा कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक पब्लिक इवेंट में पलाश ने स्मृति से सबसे सामने अपने प्यार का इजहार किया था। पलाश ने अपनी बहन के सामने स्मृति को प्रपोज किया था, जिसके बाद उनके रिलेशन को लेकर चर्चा और बढ़ गई। वहीं, हाल ही में पलाश ने मंधाना के साथ केक काटने के दो फोटोज शेयर किए थे, जिसमें कैप्शन में हैशटैग 5 लिखकर दिल का इमोजी बनाया था। ऐसे में ये कयास लगाया गया कि इन दोनों के रिश्ते को 5 साल हो गए हैं। हालांकि, इन दोनों ही सेलिब्रिटीज ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)

    ऐसा रहा स्मृति मंधाना का अब तक का रिकॉर्ड

    स्मृति मंधाना के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय महिला टीम की तरफ से 7 टेस्ट मैच खेलते हुए बल्ले से 629 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।  वहीं, वनडे में उन्होंने 85 मैच खेलते हुए 3585 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 27 अर्धशतक हैं। 13 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 3320 रन बनाए।