ब्रायडन कार्स नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड टीम से बाहर, सुपर जायंट्स के गेंदबाज को मिली एंट्री
नाइटक्लब विवाद में फंसे ब्रायडन कार्स को इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है। ईसीबी ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है।

इंग्लैंड की टीम में आया सुपर जायंट्स का गेंदबाज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड में नाइटक्लब में विवाद मानो आम हो गया है। कई क्रिकेटर नाइटक्लब में जाकर विवादों में फंसे हैं। ताजा मामला तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स का है जिन्हें पुलिस डर्बी के मॉली मालोन टेवर्न नाइटक्लब से हथकड़ी बांधकर ले गई। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसे लेकर अहम फैसला किया है।
कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है। वह इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कार्स को शनिवार रात को पुलिस ने नाइटक्लब से गिरफ्तार किया था। ईसीबी ने इस संबंध में जांच भी शुरू कर दी है। ईसीबी ने उनके रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है।
समिति लेगी फैसला
ईसीबी ने इस मामले को क्रिकेट नियंत्रक को भेज दिया है जो जांच करेगा और मामले की तह में जाकर सारे सबूत पेश करेगा। कार्स जब गिरफ्तार हुए तब वह इंग्लैंड टीम के साथ नहीं थे। उन्हें टेस्ट की टीम से रिलीज कर दिया गया था ताकि वह डरहम के साथ काउंटी चैंपियनशिप का मैच खेल सकें। डरहम ने चैंपियनशिप में डर्बीशर को 338 रनों से मात दी और इसी जीत का जश्न कार्स मना रहे थे।
ईसीबी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "ईसीबी द्वारा मामले को क्रिकेट नियंत्रकों के पास भेजे जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस मामले की पूरी जांच करेंगे और सभी साक्ष्य पेश करेंगे। जब तक ये जांच चल रही है और ये पूरी नहीं हो जाती तब तक कार्स दूसरे टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सोनी बेकर उनकी जगह टीम में लेंगे।"
सोनी बेकर ने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला है। जून में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। वह इंग्लैंड के लिए 15 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं जिनमें 50 विकेट लिए हैं। वह द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे।
ये है मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्स को क्लब में दोबारा एंट्री नहीं मिल रही थी क्योंकि उनका ड्रिंक्स फैलाने को लेकर एक अन्य सदस्य से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में कथित तौर पर काफी बहस हुई। डरहम काउंटी इस मामले को नहीं देख रही है क्योंकि कार्स उनके सीधे कर्मचारी नहीं हैं। इस मामले की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
