Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पाकिस्तान सीरीज के लिए कोई कर्फ्यू नहीं होगा', जो रूट ने कप्तान बनने के बाद बदल दिया ECB का नियम

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 11:29 PM (IST)

    जो रूट ने इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों पर लगा ECB का कर्फ्यू हटा दिया है। उनका मानना है कि खिलाड़ी मैदान के बाहर भी जिम्मेदारी से ...और पढ़ें

    जो रूट

    जो रूट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के जरिए जो रूट की परमानेंट कप्तान के तौर पर वापसी होगी। उन्हें बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। सीरीज शुरू होने से पहले रूट का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के लिए कोई कर्फ्यू नहीं होगा।

    गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों का गलत व्यवहार देखने को मिला था। कप्तान स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के ऊपर एक नाइटक्लब में मारपीट करने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद ही स्टोक्स ने संन्यास का एलान किया था। दूसरी तरफ इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कर्फ्यू लगाया था, जिससे खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के दौरान बाहर नहीं जा सकते थे। रूट ने उसे ही हटा दिया है।

    जो रूट ने कर्फ्यू हटाने का क्यों लिया फैसला?

    जुलाई में ईसीबी ने खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर कुछ गाइडलाइंस बनाई थीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन जैसे खिलाड़ी आधी रात के बाद बाहर निकले हुए पाए गए थे। इन घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन रूट ने इस नियम को खत्म कर दिया। उनका मानना है कि अगर खिलाड़ी मैदान पर जिम्मेदारी निभा सकते हैं, तो मैदान के बाहर भी उन्हें अच्छे फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए।

    रूट ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, "यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनना चाहिए। टीम को खुद अपने व्यवहार को नियंत्रित करना होगा। इसमें कप्तान और नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इंग्लैंड की टीम को मैदान पर खेल से पहचाना जाए, अखबारों के पीछे के पन्नों पर नहीं।"

    खबरें और भी

    रूट ने की खिलाड़ियों से अपील

    रूट ने टीम में स्वस्थ माहौल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "खिलाड़ी खुद का और एक-दूसरे का ख्याल रखें। जीत का जश्न मनाना या सही समय पर थोड़ा आराम करना ठीक है, लेकिन याद रखना होगा कि वे इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। खिलाड़ी इंसान हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पता है। तैयारी कैसे करनी है और गलत आदतों का असर क्या हो सकता है, यह सब वे समझते हैं। इसलिए स्मार्ट और समझदारी भरा व्यवहार जरूरी है।"

    कोचिंग स्टाफ को लेकर रूट की राय

    रूट ने पूर्व टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम के जाने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, "मैकुलम ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से बेहतरीन प्रदर्शन निकालने में मदद की। मैकुलम का खेल देखने का नजरिया अलग था और इससे मेरी समझ बढ़ी। व्हाइट-बॉल टीमों में अब भी साथ काम करने पर मैं खुश हूं।"

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: डार्विन का 22 सालों का इंतजार होगा खत्म, बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलियाई 'धुरंधर' करेंगे मुकाबला

    यह भी पढ़ें- 'ICC ट्रॉफी के साथ करियर का अंत', विश्व कप 2027 में जीत के साथ विदाई चाहते हैं डेविड मिलर