AUS vs BAN: डार्विन का 22 सालों का इंतजार होगा खत्म, बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलियाई 'धुरंधर' करेंगे मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपने एक साल के व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करेगा, जिसमें 20 टेस्ट मैच शामिल हैं। यह 2003 के बाद ऑस्ट्रेल ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, डार्विन। ऑस्ट्रेलिया गुरुवार से बांग्लादेश के विरुद्ध शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से एक साल में 20 टेस्ट मैच खेलने के अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। इस मैच से 2003 के बाद टेस्ट क्रिकेट की ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में वापसी भी होगी।
बांग्लादेश का दो दशकों से अधिक समय में ऑस्ट्रेलिया का यह पहला टेस्ट दौरा है। ऑस्ट्रेलिया का अगले 12 महीने का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। इस दौरान वह 20 टेस्ट मैच खेलेगा, जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे भी शामिल हैं। अगर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो इन मैच की संख्या 21 हो जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया का रहेगा बेहद व्यस्त कार्यक्रम
बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। इसके बाद वह चार टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वह मार्च में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के विरुद्ध एक टेस्ट मैच खेलेगा जो दोनों देशों के बीच टेस्ट मैचों की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।
एशेज सीरीज में भिड़ेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसके बाद जून में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की एशेज सीरीज के साथ उसके इस व्यस्त कार्यक्रम का समापन होगा। लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण की धुरी रहे पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन फिर से एक साथ खेलते हुए दिखेंगे।
खबरें और भी
इनमें से कुछ खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के कारण पिछले कुछ समय से यह चारों एक साथ नहीं खेल पाए थे। हेजलवुड को तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में लिया गया है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर भी अंतिम एकादश में शामिल हैं।