Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    " महिला क्रिकेट... पुरुष टीम से ज्यादा", WPL ऑक्शन 2024 के बाद ये क्या बोल गए Sourav Ganguly, मच गया बवाल

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 02:12 PM (GMT+05:30)

    शनिवार को मुंबई में डब्ल्यूपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शामिल हुए थे। ...और पढ़ें

    सौरव गांगुली भी इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शामिल हुए।
    सौरव गांगुली भी इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शामिल हुए।

    HighLights

    1. शनिवार को मुंबई में डब्ल्यूपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था
    2. सौरव गांगुली भी इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शामिल हुए
    3. इस दौरान उन्होंने महिला क्रिकेट पर बड़ा बयान दिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sourav Ganguly statement on Women cricket: शनिवार को मुंबई में महिला क्रिकेट लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शामिल हुए थे। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर हैं।

    महिला क्रिकेट पर बोले गांगुली-

    ऐसे में गांगुली ने महिला क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जियो सिनेमा से बात करते हुए गांगुली ने महिला क्रिकेट पर चर्चा की और कहा कि "भारत में 2019 के बाद से महिला क्रिकेट की तरक्की हुई है, वह पुरुष टीम से ज्यादा है।

    महिला क्रिकेट की उपलब्धियां-

    पुरुषों की टीम हमेशा से ही काफी अच्छी रही है, लेकिन महिला टीम पहले कहां थी और अब कहां पहुंची है। एशिया कप जीतने से लेकर टीम ने विश्व कप में जिस तरह का प्रदर्शन किया है। इसके बाद 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी टीम उपविजेता रही।

    ये भी पढ़ें:- Ind W vs Eng W: बीच मैदान स्पाइडरमैन बनीं Amanjot, बल्लेबाज की फटी की फटी रह गई आंखें, सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा वीडियो

    ये लोकप्रिय महिला क्रिकेटर-

    गांगुली ने कहा कि "हरमनप्रीत, स्मृति, ऋचा, जेमिमा, शैफाली जिस तरह से उन्होंने प्रगति की है वह प्रभावशाली है। जब झूलन (गोस्वामी) ने संन्यास लिया तो हमने सोचा कि अगला सीमर कहां से आएगी और फिर पिछले तीन सालों में रेणुका (सिंह) ठाकुर आई। ऐसे में महिला क्रिकेट के बारे में सबसे अच्छी बात है।"

    खबरें और भी

    गांगुली ने नए खिलाड़ियों का किया स्वागत-

    साथ ही गंगुली ने 2024 सीजन में फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों का स्वागत किया है। दिल्ली ने 2 करोड़ की भारी कीमत में ऑस्ट्रेलियाई स्टार सदरलैंड को खरीदा है। गांगुली ने आगे कहा कि अश्वनी कुमारी वह खिलाड़ी हैं, जिस पर दिल्ली की नजर थीं। वे बेहतरीन बल्लेबाजी करती हैं और गेंदबाजी भी।

    साथ ही टीम को बैकअप के लिए एक कीपर की जरूरत थी और वह हमें मिल गईं।  हमारे पास तीन स्लॉट थे,जिसमें एक काफी अहम था और उसके लिए हमे सदरलैंड को चुना है। 

    ये भी पढ़ें:- Ind W vs Eng W: कहां हुई Team India से चूक, कप्तान Harmanpreet ने मैच में हार के बाद खुद किया खुलासा