SRH IPL 2026 Full Schedule: 10 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने चाहेंगी हैदराबाद की टीम, यहां देखें शेड्यूल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 में प्लेऑफ और फाइनल खेलने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। टीम की मालकिन काव्या मारन को काफी उम्मीदें हैं। टीम अपना पहला ...और पढ़ें

SRH की टीम किसके खिलाफ खेलेगी अपना पहला मैच?
HighLights
SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच आरसीबी से 28 मार्च को होगा
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 साल बाद पहली बार आईपीएल का खिताब जीतना चाहेंगी
बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिदंबरम स्टेडियम में पहला मैच खेलेगी SRH
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम IPL 2026 में एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंचने और फाइनल खेलने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। टीम की ऑनर काव्या मारन (Kavya Maran) को इस बार अपनी टीम से बड़ी उम्मीदें होंगी।
टीम के पास ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जैसे विस्फोटक बैटर हैं, जबकि टीम की कप्तानी कंगारू टीम के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस के पास हैं। ऐसे में जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कब, कहां और किस जगह पर अपने आईपीएल के शुरुआती 4 मैच खेलने वाली है?
SRH की टीम किसके खिलाफ खेलेगी अपना पहला मैच?
- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पहला मैच 28 मार्च 2026 को होगा।
- ये मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
- हालांकि, बेंगलुरु में होने वाले मैचों को कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की मंजूरी का इंतजार है। 13 मार्च को स्टेडियम का निरीक्षण किया जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती मैच का शेड्यूल
- RCB vs SRH- 29 मार्च 2026, शाम 7 बजे, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
- SRH vs KKR- 2 अप्रैल 2026- शाम 7 बजे, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- SRH vs LSG (होम मैच)- 5 अप्रैल 2026, दोपहर 3:30 बजे, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
- SRH vs PBKS-11 अप्रैल 2026, दोपहर 3:30 बजे, महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
SRH की टीम के नए खिलाड़ी
- इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) को 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
- तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया।
टीम से उम्मीदें
पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन हाल ही में अभिषेक और ईशान का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों बल्लेबाज ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 और नंबर 2 पर पहुंच गए हैं, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
IPL 2026 के लिए Sunrisers Hyderabad का स्क्वॉड-
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंज, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टन, अमित कुमार।