Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, RCB-SRH के बीच होगा पहला मैच; 4 डबल हेडर मुकाबले माहौल करेंगे सेट

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 07:03 PM (GMT+05:30)

    टी20 विश्‍व कप 2026 खत्‍म ही हुआ था कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा ह ...और पढ़ें

    28 मार्च से होगा आगाज।

    28 मार्च से होगा आगाज।

    HighLights

    1. 10 टीमों के बीच होगी टक्‍कर

    2. 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे

    3. पहले 20 मैच का शेड्यूल जारी हुआ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 खत्‍म ही हुआ था कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है। 31 मई तक खेले जाने वाले इस 19वें सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

    यह मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के पहले 16 दिन और 20 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस दौरान 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को 2-2 मैच होंगे। दिन के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। लीग का बचा हुआ शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 

    खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और कुछ प्रशासनिक कारणों को देखते हुए फिलहाल केवल शुरुआती 20 मैचों का ही कार्यक्रम जारी किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि पूरे सीजन का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। इसके पीछे एक बड़ा कारण तीन राज्यों तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव भी हैं, जिनकी तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं।

    बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मैच कर्नाटक सरकार की अनुमति के अधीन होंगे। पिछले सीजन में इस स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए राज्य सरकार की विशेषज्ञ समिति 13 मार्च को बैठक करेगी। समिति की मंजूरी मिलने के बाद ही यहां मैचों के आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उद्घाटन सप्ताहांत में कोई डबल हेडर मैच नहीं होगा। इस बार आईपीएल तैयारियों पर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का भी असर देखने को मिल रहा है। युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और प्रमुख हवाई अड्डों जैसे दोहा और दुबई के संचालन पर असर पड़ा है। इसके चलते कई देशों के खिलाड़ियों की यात्रा प्रभावित हुई है।

    टी-20 विश्व कप खत्म होने के एक सप्ताह बाद भी दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी अभी तक अपने देश नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन देशों के खिलाड़ी समय पर अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजियों से जुड़ पाते हैं या नहीं। एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने बताया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की वापसी में काफी देरी हुई है। उन्हें समय पर भारत लाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण हवाई किराए भी काफी बढ़ गए हैं।

    बीसीसीआई के अनुसार, इस सीजन में कुछ टीमों के घरेलू मैदानों में बदलाव भी देखने को मिलेगा। आरसीबी अपने सात घरेलू मैचों में से पांच बेंगलुरु में और दो रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स चार घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और तीन धर्मशाला में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में और चार जयपुर में खेलेगी।

    आईपीएल 2026 का शेड्यूल

    1. 28 मार्च 2026: RCB vs SRH- 7:30 बजे, बेंगलुरु
    2. 29 मार्च 2026: MI vs KKR- 7:30 बजे, मुंबई
    3. 30 मार्च 2026: RR vs CSK- 7:30 बजे, गुवहाटी
    4. 31 मार्च 2026: PBKS vs GT- 7:30 बजे, मुल्‍लांपुर
    5. 1 अप्रैल 2026: LSG vs DC- 7:30 बजे, लखनऊ
    6. 2 अप्रैल 2026: KKR vs SRH- 7:30 बजे, कोलकाता
    7. 3 अप्रैल 2026: CSK vs PBKS- 7:30 बजे, चेन्‍नई
    8. 4 अप्रैल 2026: DC vs MI- 3:30 बजे, दिल्‍ली
    9. 4 अप्रैल 2026: GT vs RR- 7:30 बजे, अहमदाबाद
    10. 5 अप्रैल 2026: SRH vs LSG- 3:30 बजे, हैदराबाद
    11. 5 अप्रैल 2026: RCB vs CSK- 7:30 बजे, बेंगलुरु
    12. 6 अप्रैल 2026: KKR vs PBKS- 7:30 बजे, कोलकाता
    13. 7 अप्रैल 2026: RR vs MI- 7:30 बजे, गुवहाटी
    14. 8 अप्रैल 2026: DC vs GT- 7:30 बजे, दिल्‍ली
    15. 9 अप्रैल 2026: KKR vs LSG- 7:30 बजे, कोलकाता
    16. 10 अप्रैल 2026: RR vs RCB- 7:30 बजे, गुवहाटी
    17. 11 अप्रैल 2026: PBKS vs SRH- 3:30 बजे, मुल्‍लांपुर
    18. 11 अप्रैल 2026: CSK vs DC- 7:30 बजे, चेन्‍नई
    19. 12 अप्रैल 2026: LSG vs GT- 3:30 बजे, लखनऊ
    20. 12 अप्रैल 2026: MI vs RCB- 7:30 बजे, मुंबई

     

     

     

     

     आईपीएल 2026 का पहला मैच 

     

     

    IPL की विजेता टीम

    • IPL 2008: राजस्थान रॉयल्स
    • IPL 2009: डेक्कन चार्जर्स
    • IPL 2010: चेन्नई सुपर किंग्स
    • IPL 2011: चेन्नई सुपर किंग्स
    • IPL 2012: कोलकाता नाइटराइडर्स
    • IPL 2013: मुंबई इंडियंस
    • IPL 2014: कोलकाता नाइटराइडर्स
    • IPL 2015: मुंबई इंडियंस
    • IPL 2016: सनराइजर्स हैदराबाद
    • IPL 2017: मुंबई इंडियंस
    • IPL 2018: चेन्नई सुपर किंग्स
    • IPL 2019: मुंबई इंडियंस
    • IPL 2020: मुंबई इंडियंस
    • IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स
    • IPL 2022: गुजरात टाइटंस
    • IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स
    • IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स
    • IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता खिलाड़ी को किया शामिल

    यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw ने Akriti Agarwal संग की सगाई, जानें कौन हैं क्रिकेटर की लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड