SL vs NZ Preview: 'करो या मरो' मैच में भिड़ेंगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड, एक चूक तोड़ देगी खिताब जीतने का सपना
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है। ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, कोलंबो। टी-20 विश्व कप में बुधवार को जब सह-मेजबान श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ेंगी तो दोनों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों को बने रहने के लिए जीत चाहिए होगी और एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी।
श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी, जबकि न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के साथ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पल्लेकेले की धीमी पिच पर इंग्लैंड के विरुद्ध श्रीलंकाई बल्लेबाज स्पिनरों के सामने बुरी तरह से फ्लाप रहे और केवल 95 रन पर ढेर हो गए थे।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर उठे सवाल
श्रीलंका की पिचें भारत की पिचों की तुलना में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल रही हैं और प्रेमदासा पिच पर भी यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जहां बड़ी बाउंड्री के कारण छक्के लगाना आसान नहीं है।
सुपर-8 के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों के शॉट चयन पर सवाल उठाए गए थे और उसकी टीम को अपनी इन गलतियों से सबक लेना होगा। श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने टीम के खराब प्रदर्शन पर कहा, 'यह एक टी-20 मैच है, इसलिए जाहिर है कि आप अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही होती है, तो यह कहना आसान है, करना मुश्किल।'
खबरें और भी
न्यूजीलैंड की ये है ताकत
हालांकि पथुम निसांका ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है जबकि बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने गेंदबाजी में प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड को प्रेमदासा स्टेडियम में मैच रद होने के बाद पाकिस्तान के साथ अंक साझा करना पड़ा। उसके पास भी कप्तान मिशेल सैंटनर सहित अच्छे स्पिनर हैं जो श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
इस मैच में वर्षा की संभावना नहीं है और इसलिए दोनों टीम पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। न्यूजीलैंड के आरंभिक बल्लेबाज फिन एलन और टिम साइफर्ट की जोड़ी ने लीग चरण के दौरान शानदार फॉर्म दिखाया और वे उस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रचिन रवींद्र से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कनाडा के विरुद्ध अर्धशतक लगाकर फार्म में वापसी की थी।
टीमें :
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वोलालागे, महेश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, इशान मलिंगा।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी, कोल मैककांची।
यह भी पढ़ें- SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी पटखनी, विल जैक्स और फिल सॉल्ट बने हीरो
यह भी पढ़ें- SL vs ENG: विल जैक्स की फिरकी के आगे श्रीलंका ने तोड़ा दम, इंग्लैंड ने जीता सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला