SL vs ENG: विल जैक्स की फिरकी के आगे श्रीलंका ने तोड़ा दम, इंग्लैंड ने जीता सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में 51 रनों से हराया है। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टी ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया
HighLights
इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया
फिल सॉल्ट ने इंग्लैंड के लिए अर्धशतक लगाया
विल जैक्स गेंदबाजी में बने हीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से मात दी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास स्कोर नहीं बनाया था और उन्होंने 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। 147 रनों के स्कोर को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका की टीम इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लेगी क्योंकि श्रीलंका अपने घर पर मुकाबला खेल रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी फिल सॉल्ट पर निर्भर रही, जिन्होंने 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन उनके गेंदबाजों ने मुकाबले में इंग्लैंड को बनाए रखा। इंग्लैंड के लिए गेंद के साथ विल जैक्स शानदार रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर श्रीलंका को शुरूआती झटके दिए और कम स्कोर होने के बावजूद मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया।
इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी
इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी इंग्लिश टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। उन्होंने 16 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद इंग्लिश टीम लागतार विकेट गंवाती रही लेकिन एक छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट डटे रहे और अर्धशतक लगाया।
सॉल्ट ने इस मुकाबले में 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सॉल्ट के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। विल जैक्स दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 21 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया।
खबरें और भी
श्रीलंका की मुकाबले में हार
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 34 रनों के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। इसी के साथ उनकी वापसी के आसार बहुत ही कम दिखाई दे रहे थे। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट हासिल कर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 95 रनों पर सिमट गई और उन्हें मैच में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा।