विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup: जब वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए विलेन बना 'IPL', Knock-out Match में श्रीलंका ने 'माही के धुरंधरों' के उड़ाए थे होश

Published: Mon, 20 May 2024 06:00 PM (IST)

कुमार संगकारा की कप्तानी में 11 मई 2010 को ग्रोस आइलेट में श्रीलंका टीम ने भारत की किस्मत तय की। ...और पढ़ें

साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था नॉकआउट मैच।
साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था नॉकआउट मैच।

HighLights

  1. T20 World Cup 2010 में खेला गया था IND vs SL नॉकआउट मैच
  2. श्रीलंका ने भारत को हराकर सेमीफाइनल में बनाई थी जगह
  3. आईपीएल खेलने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज पहुंची थी भारतीय टीम

उमेश कुमार, नई दिल्ली। साल था 2010 का। मौका था आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के ग्रुप-F के एक नॉकआउट मुकाबले का। हर फैंस की निगाहें भारत और श्रीलंका (IND vs SL Knock Out Match) के मुकाबले पर टिकी थी। सभी के मन में सवाल था कि क्या भारत, श्रीलंका को हारकर सेमीफाइनल में जगह बनाएगा या फिर श्रीलंका एक नई इबारत लिखेगा। आईपीएल (IPL) के ठीक बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज में आयोजित हुए क्रिकेट के इस महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंची थी।

मुकाबला रोचक था। 2007 की विश्व चैंपियन भारत के लिए साख की लड़ाई थी और श्रीलंका के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा था, लेकिन हासिल करने के लिए बहुत कुछ। एक सवाल सबके मन में तैर रहा था कि क्या श्रीलंका जीत पाएगा या उम्मीद करेगा कि ऑस्ट्रेलिया से वेस्टइंडीज हार जाए? पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। भारत को हर हाल में इस मुकाबले में जीत चाहिए थी, लेकिन श्रीलंका का जवाब जोरदार था। 

11 मई 2010 को खेला गया था मैच

कुमार संगकारा की कप्तानी में 11 मई 2010 को ग्रोस आइलेट में श्रीलंका टीम ने भारत की किस्मत तय की। टॉस जीतने के बाद तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दिनेश कार्तिक और गौतम गंभीर ने 30 रन की साझेदारी की। दूसरे विकेट के लिए गंभीर और रैना के बीच 66 रन की साझेदारी हुई।

सुरेश रैना ने खेली थी अर्धशतकीय पारी

यहां से ऐसा लग रहा था कि भारत 200 के करीब का स्कोर बनाएगा, लेकिन मलिंगा और तुषारा ने श्रीलंका की वापसी कराई। मलिंगा ने पहले गंभीर (41) को पवेलियन भेजा फिर तुषारा ने सेट बल्लेबाज सुरेश रैना (63) को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। कप्तान धोनी 23 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर बनाया।

श्रीलंकाई कप्तान ने संभाली टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। नेहरा और विनय कुमार ने श्रीलंका को शुरुआत में ही दो बड़े झटके दिए। नेहरा ने महिला जयवर्धने को 4 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा तो विनय कुमार ने सनथ जयसूर्या को खाता तक नहीं खोलने दिया। अब यहां से जिम्मेदारी कप्तान संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान पर थी। दिलशान 33 रन बनाकर युवराज सिंह का शिकार बने। एक समय श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन हो गया था और भारत हावी दिखा रहा था।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: टी20 विश्व कप में भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान,15 साल में एक बार जीता है पाक

एंजेलो मैथ्यूज ने निभाया साथ

श्रीलंकाई टीम मुश्किल में थी। संगकारा और एंजेलो मैथ्यूज ने संभलकर खेलते हुए 56 रन की साझेदारी की। 14वें ओवर में युसूफ पठान के ओवर में दो सिक्स लगाकर संगकारा ने मैच श्रीलंका की ओवर मोड़ दिया। इस समय, श्रीलंका को जीत के लिए 33 गेंद में 59 रन की जरूरत थी और भारत को बाहर करने के लिए केवल 39 रन की जरूरत थी। 15वां ओवर विनय कुमार लेकर आए। इस ओवर में संगकारा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। तब क्रीज पर एंट्री हुई चमारा कपुगेदेरा की।

कपुगेदेरा ने लास्ट बॉल पर जड़ा सिक्स

17वें ओवर में दोनों ने 11 बटोरे और 18वें ओवर में भी 11 रन लिए। 19वें ओवर में कपुगेदेरा ने विनय कुमार पर 2 लगातार सिक्स लगाकर जीत को और आसान कर दिया। 20वें ओवर की पहली गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने नेहरा की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर भारत को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। पांचवीं गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज आउट हो गए। श्रीलंका को अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे और कपुगेदेरा ने गेंद को कवर बाउंड्री के पार शानदार छक्का जड़कर मैच खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: 8 वर्ल्ड कप, 18 साल... युवराज सिंह का ये कारनामा है बेमिसाल, अभी तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।