वैभव सूर्यवंशी ने छुए सुनील गावस्कर के पैर तो महान बल्लेबाज ने 3 शब्दों में लुटाया प्यार, खुद किया खुलासा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वैभव सूर्यवंशी महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे थे। गावस्कर ने बताया ह ...और पढ़ें
-1780030068167_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी को सुनील गावस्कर ने दिया आशीर्वाद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी इस समय छाए हुए हैं। वह मैदान पर बल्ले से धमाल मचा रहे हैं तो मैदान से बाहर उनके संस्कार लोगों को उनकी तारीफ करने को मजबूर कर रहे हैं। वैभव जब भी किसी खिलाड़ी से मिलते हैं उसके पैर छूते हैं। हाल ही में उन्होंने सुनील गावस्कर और संजय बांगर के पैर छुए थे। गावस्कर ने बताया है कि उन्होंने इस दौरान 15 साल के इस युवा बल्लेबाज से क्या कहा था।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी की और 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। इस मैच से पहले वह सुनील गावस्कर और संजय बांगर से मिले और उनके पैर छुए।
गावस्कर ने की ये बात
गावस्कर ने बताया है कि जब वैभव उनसे मिलने आए थे तो उन्होंने क्या कहा था। गावस्कर से जब पूछा गया कि अगर वह वैभव के साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे होंगे तो क्या कहेंगे? भारत के पूर्व कप्तान ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "मैं उनसे क्या कहूंगा, वही कहूंगा जो मैंने उनसे कल कहा था। जब मैच से पहले वो मुझसे मिलने आए थे। हम मैदान पर शो कर रहे थे तब वह मेरे पास आए और मेरे पैर छुए। मैंने सिर्फ उनसे ये कहा था कि लगे रहो बेटे, लगे रहो। अगर मैं उनके साथ दूसरे छोर पर बैटिंग करूंगा तो भी यही कहूंगा।"
वैभव के इस समय कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह अपने से बड़ों के पैर छूते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एमएस धोनी से लेकर आशीष नेहरा तक के पैर छुए और इसी कारण उनके संस्कारों की भी तारीफ की जा रही है।
गावस्कर बने मुरीद
Vaibhav Sooryavashi touched the feet of Sunil Gavaskar and Sanjay Bangar before the match.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2026
- Jatin Sapru quickly moved away when Vaibhav tried to touch his feet too. 🤣❤️ pic.twitter.com/xSmb0nccOU
उनकी बल्लेबाज ने गावस्कर को उनका फैन बना दिया है। इस महान बल्लेबाज ने कहा है कि वैभव को जल्दी से टी20 डेब्यू करना चाहिए। गावस्कर ने कहा, "2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए याद किया जाएगा। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को तैयार हैं। इंग्लैंड में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना जाना चाहिए। इस शानदार प्रदर्शन के बाद वह टीम में आने के हकदार हैं। अगर आप इस प्रदर्शन के बाद उनको मौका नहीं देंगे तो फिर कब देंगे?"
यह भी पढ़ें- IPL Final में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? धोनी,कोहली और रोहित तो नंबर-1 के आस-पास भी नहीं