Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi के सामने मेडन ओवर डालने वाला इकलौता गेंदबाज कौन? GT के बॉलर्स ले सकते हैं सबक

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:00 AM (IST)

    गुजरात और राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में होने वाला है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोकना हर गेंदबाज के लिए मुश्किल हो रहा है। सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली। अब राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालिफायर में होने वाला है। 15 साल का ये खिलाड़ी पूरी कोशिश करेगा कि अपनी टीम को फाइनल में लेकर जाए।

    सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों को भी छोड़ा है। ऐसे में गुजरात के सामने वैभव नाम के तूफान को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय खिलाड़ी के तूफान को रोकने में एक गेंदबाज कामयाब रहा है। उसने सूर्यवंशी के सामने मेडन ओवर भी डाला और विकेट भी हासिल किया। ऐसे में जीटी के गेंदबाज उससे सबक ले सकते हैं।

    मोहसिन खान ने डाला था मेडन ओवर

    सूर्यवंशी के सामने इसी सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने मेडन ओवर डालने का कमाल किया था। दरअसल, 22 अप्रैल को लखनऊ और राजस्थान के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में वैभव को लखनऊ के गेंदबाजों ने खुलकर खेलने नहीं दिया था। सूर्यवंशी 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया था।

    सबसे दिलचस्प बात ये रही कि वैभव के सामने उन्होंने मेडन ओवर डाला था। गुजरात के गेंदबाज भी उनसे सबक ले सकते हैं। जीटी की गेंदबाजी शानदार है, जिसमें कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे गेंदबाज शामिल हैं। उनमें क्षमता है कि वैभव को पारी की शुरुआत में शिकार बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    वैभव का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन

    आईपीएल 2026 में वैभव रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 15 मैचों में खेलते हुए 45.33 की औसत और 242.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 680 रन बनाए हैं। इसी के साथ उनका ऑरेंज कैप पर भी कब्जा है। सूर्यवंशी के बल्ले से इस दौरान एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।

    गुजरात और राजस्थान का मुकाबला

    राजस्थान ने एलिमिनेटर में जीत हासिल कर दूसरे क्वालिफायर में अपनी जगह बनाई। अब उनका मुकाबल पहला क्वालिफायर हारने वाली टीम गुजरात से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच शुक्रवार 29 मई यानी आज होगा।

    यह भी पढ़ें- Who Is Nathan Smith: आयरलैंड के खिलाफ स्मिथ ने काटा गदर, 5 ओवर में पंजा खोलकर एकतरफा किया मैच

    यह भी पढ़ें- सचिन-कोहली की तरह Vaibhav Suryavanshi में दिखता है भारत का जुनून, क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने की जमकर तारीफ