विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Masters League T20: सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी टी20 लीग में बिखेरेंगे अपना जलवा

Published: Tue, 16 Apr 2024 02:48 PM (IST)

सुरेश रैना और क्रिस गेल सहित कई धाकड़ खिलाड़ी वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें

र्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्‍सा लेंगी
र्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्‍सा लेंगी

HighLights

  1. वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 में कई देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे
  2. सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी इस लीग में बिखेरेंगे जलवा
  3. इस टी20 लीग में छह टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे

जेएनएन, नई दिल्‍ली। वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत, वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड के कई दिग्‍गज खिलाड़ी दिखेंगे। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे। आयोजक कभी भी टूर्नामेंट की तिथियों और स्‍थान की घोषणा कर सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्‍य उन सभी खिलाड़‍ियों को सम्‍मानित करना है, जिन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई है। इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल, सुरेश रैना, केविन पीटरसन, शाहीद अफरीदी, थिसारा परेरा, ड्वेन स्मिथ, पीटर ट्रेगो जैसे दिग्‍गज क्रिकेट खेलते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्‍का, Pat Cummins का रिएक्‍शन रहा देखने लायक; देखें वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ, सुदीप त्‍यागी, शादाब जकाती समेत कई अन्‍य खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया, ''वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 के लिए संपूर्ण कार्यक्रम, स्‍थान और फ्रेंचाइजी के नामों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

पूर्व भारतीय घरेलू क्रिकेटर जेसल कारिया, बिपुल शर्मा, अमितोज सिंह, अनुरीत सिंह, अभिमन्‍यु मिथुन, ईश्‍वर चौधरी और रॉबिन बिस्‍ट ने भी इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी मैदान पर अपना कौशल दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को शानदार मैच देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 'पूजा... मुझे ये हेयरस्‍टाइल चाहिए', Shah Rukh Khan इस भारतीय खिलाड़ी के लुक से हुए इंप्रेस; देखें मजेदार वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।