Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dinesh Karthik ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्‍का, Pat Cummins का रिएक्‍शन रहा देखने लायक; देखें वीडियो

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 10:11 AM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्‍का जड़ा। कार्तिक ने टी ...और पढ़ें

    दिनेश कार्तिक ने 108 मीटर की दूरी का सिक्‍स जमाया
    दिनेश कार्तिक ने 108 मीटर की दूरी का सिक्‍स जमाया

    HighLights

    1. दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 का सबसे लंबा सिक्‍स जमाया
    2. दिनेश कार्तिक ने टी नटराजन की गेंद पर 108 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा
    3. दिनेश कार्तिक ने एसआरएच के खिलाफ 83 रन की उम्‍दा पारी खेली

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दिनेश कार्तिक ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्‍का जड़ा। कार्तिक ने एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर टी नटराजन की गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में 108 मीटर की दूरी का छक्‍का जमाया। इस सिक्‍स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    दिनेश कार्तिक ने टी नटराजन द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर लेग साइड में हवाई शॉट खेला। इस शॉट में इतना दम था कि गेंद जाकर स्‍टेडियम की छत से टकराकर लौटी। कार्तिक के इस शॉट को देख सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस दंग रह गए। उनके चेहरे के भाव देखने लायक थे।

    यह भी पढ़ें: Heinrich Klaasen ने उड़ाया 106 मीटर का लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर जाती गेंद देख भौचक्के रहे गए कोहली- VIDEO

    कार्तिक ने बनाया रिकॉर्ड

    दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में सबसे लंबा सिक्‍स जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने दो घंटे के अंदर ही हेनरिक क्‍लासेन के 106 मीटर दूरी के सिक्‍स के रिकॉर्ड को तोड़ा। वैसे, क्‍लासेन के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर और लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ने भी 106 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा था।

    आईपीएल 2024 में सबसे लंबा सिक्‍स जड़ने वाले बैटर

    • दिनेश कार्तिक - 108 मीटर
    • हेनरिक क्‍लासेन - 106 मीटर
    • वेंकटेश अय्यर - 106 मीटर
    • निकोलस पूरन - 106 मीटर
    • ईशान किशन - 103 मीटर

    कार्तिक की उम्‍दा पारी

    बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार को रनों के लिहाज से रिकॉर्ड मैच खेला गया। हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करके आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। एसआरएच ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने कड़ी लड़ाई की, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 262 रन बना सकी। दिनेश कार्तिक ने 35 गेंदों में पांच चौके और सात छक्‍के की मदद से 83 रन की उम्‍दा पारी खेली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'RCB ने नहीं मानी हार', फाफ डू प्‍लेसी को SRH के खिलाफ कड़ी फाइट के लिए है अपनी टीम पर गर्व