Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला क्रिकेटर के साथ मस्ती करते दिखे सूर्यकुमार यादव, VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर मचा रहा तबाही

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 05:26 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो म ...और पढ़ें

    श्रेयंका पाटिल के साथ दिखे सूर्यकुमार यादव। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    श्रेयंका पाटिल के साथ दिखे सूर्यकुमार यादव। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. सूर्यकु्मार यादव की रील वायरल
    2. श्रेयंका पाटिल के साथ दिखे सूर्या
    3. एनसीए में हैं दोनों

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह एक महिला क्रिकेटर के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो NCA का बताया जा रहा है। वीडियो में सूर्यकुमार यादव महिला क्रिकेटर के साथ ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    वायरल वीडियो में सूर्या के साथ महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्रेयंका पाटिल हैं। इस वीडियो में सूर्यकुमार और श्रेयंका को चलती कार्ट में डांस करते हुए देखा जा सकता है। सूर्या और श्रेयंका का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है। सूर्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैनेजर ने बोला ट्रेंड करने का तो करने का।'

    सूर्या ने कराई है सर्जरी

    सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में स्पोर्ट्स हॉर्निया की सर्जरी कराई है। अब वो पहले से काफी फिट नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रेयंका पाटिल की बात की जाए तो महिला प्रीमियर लीग 2024 से पहले वो चोटिल हो गई थी और इसी वजह से वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाई थी। दोनों ही खिलाड़ी एनसीए में जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं।

    क्या है ऑरा फार्मिंग गाना

    याद हो कि हाल ही में 11 साल के छोटे बच्चों का ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग में डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस 11 साल के बच्चे ने बोट रेसिंग के दौरान ऐसा डांस किया था जिसको देख सभी लोग हैरान रह गए थे। अब लोग इसकी नकल कर रील बना रहे हैं। इसी में सूर्यकुमार यादव और श्रेयंका पाटिल भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma को एक शब्द में कहा कुछ ऐसा... इंटरनेट पर VIDEO मचा रहा तहलका