सूर्यकुमार यादव क्या बनेंगे भारत के इमरान खान? BCCI के एक कदम से दोहराया जाएगा 1992 का इतिहास
BCCI ने सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटा दिया। उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि वे भारत के इमरान खान बन जाएंग ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव-इमरान खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाई। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा किया, जब किसी टीम ने ट्रॉफी डिफेंड किया। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराया था। हालांकि, विश्व विजेता कप्तान सूर्या के लिए वो फाइनल आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। अब उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी मुश्किल लग रही है।
सूर्या को कप्तानी से हटाने का फैसला उनकी उम्र को देखते हुए लिया गया है। सूर्या फिलहाल 35 साल के हैं और इसी वर्ष सितंबर में वे 36 के हो जाएंगे। अगले टी20 विश्व कप में अभी दो सालों का समय है और ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया। इसके बाद ही अब सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या सूर्या अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे और वे भारत के इमरान खान बन जाएंगे।
क्या सूर्यकुमार यादव बनेंगे भारत के इमरान खान?
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने 25 मार्च 1992 को इंग्लैंड को विश्व कप के फाइनल में हराया था। उनका ये आखिरी इंटरनेशनल मैच भी था। खान ने इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। सूर्या को कप्तानी से तो हटाया ही गया है और उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी अब बहुत ही मुश्किल लग रही है। इसका कराण उनका खराब फॉर्म भी है।
सूर्या अगर इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाते हैं, तो इमरान खान की उस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताने के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। सूर्या अगर फॉर्म में वापसी कर भी लेते हैं, तो उनका टीम में आना बहुत ही मुश्किल होगा। बीसीसीआई भुवनेश्वर कुमार को टीम में नहीं चुनकर ये संदेश पहले ही दे चुकी है। भुवी ने आईपीएल 2026 में 28 विकेट हासिल किए लेकिन उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।
खबरें और भी
माइकल क्लार्क और रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ऐसे कप्तानों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बाद उस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला। क्लार्क की कप्तानी में कंगारुओं ने 2015 का विश्व कप जीता और उसके बाद उन्होंने सीमित ओवर प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया लेकिन टेस्ट मैच खेलते हुए दिखे थे। हालांकि, उसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।
रोहित शर्मा ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को खिताब दिलाया था। इसके बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। वे भी क्लार्क की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कप जीतने के बाद उस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।