'अंपायरों की मदद से जीतता है इंडिया', लगातार हार से बौखलाए पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उगला जहर; बचने का खोजा बहाना
भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगातार हार मिल रही है। ऐसे में अब एक पाक क्रिकेटर ने टीम इंडिया पर बड़ा आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाड़ी खुशदिल शाह ने भारत को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। शाह का कहना है कि मैच के दौरान अंपायर भारत के पक्ष में फैसले करते हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि टीम इंडिया के अनुसार ही मुकाबले आयोजित किए जाते हैं। भारत को लेकर पाकिस्तानियों के इस तरह के आरोप नए नहीं हैं। इससे पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी आईसीसी को भी कोसते रहे हैं।
पाकिस्तान पिछले कुछ समय से भारत को क्रिकेट के मैदान पर हरा नहीं पाया है। उन्हें एशिया कप में लगातार 3 मैच और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत पर आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले शाहिद अफरीदी और इजमाम उल हक भी टीम इंडिया के खिलाफ इस तरह की बातें कर चुके हैं और आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाते रहे हैं।
खुशदिल ने अंपायर पर लगाया बड़ा आरोप
पाकिस्तानी चैनल एआरवाई पर पॉडकास्ट में बात करते हुए खुशदिल ने कहा, "भारत के खिलाफ मैचों में कुछ अलग ही भावनाएं जुड़ी होती हैं। हालांकि, इसके बावजूद दबाव थोड़ा कम हो जाता है। जब हम उनके खिलाफ खेल रहे थे, तो उन्हें भी हरा देते थे। मैचों के दौरान चीजें उनके पक्ष में जाती हैं। अंपारिंग के फैसले उनके पक्ष में जाते हैं। ड्रेसिंग रूम के फैसले भी कुछ हद तक उनकी तरफ ही होते हैं। यहां तक कि मैच भी उनकी मर्जी के अनुसार आयोजित किए जाते हैं। इन सब चीजों के बावजूद पाकिस्तान जब उनके खिलाफ जीतता है, तो हमें बहुत मजा आता है।"
यह भी पढ़ें- इस शख्स की 'मेहरबानी' से कप्तान बने हैं श्रेयस अय्यर, बार-बार सेलेक्शन कमेटी से कर रहा था सिफारिश
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, आलोचकों को बोलती बंद; इस लीग में मचाई तबाही
पाकिस्तान के लिए भारत को हराना रहा है मुश्किल
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। ये दोनों टीमें मल्टी नेशन (एशिया कप, वर्ल्ड कप) टूर्नामेंट में आमने-सामने आती हैं। पिछले 5 मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाक को दुबई में हराया था। इसके बाद एशिया कप 2025 में लगातार तीन मैचों में हार मिली, जिसमें फाइनल भी शामिल था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी मेन इन ग्रीन को शिकस्त मिली।