Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पापा बनने की खुशी में दीवाने हुए सूर्यकुमार यादव, एयरपोर्ट पर ही बांटने लगे मिठाई, देखें Video

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:17 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव सात मई को पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया है। पिता बनने की खुशी में सूर्यकुमार ने मिठाई बांटी है। ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने बांटी मिठाई

    सूर्यकुमार यादव ने बांटी मिठाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया है। सूर्यकुमार अपनी बेटी के जन्म के बाद काफी खुश हैं। पिता बनने की खुशी में सूर्यकुमार ने एयरपोर्ट पर मिठाई बांटी।

    सूर्यकुमार ने देविशा से साल 2016 में शादी की थी। लंबे समय बाद सात मई को दोनों माता-पिता बने हैं। इस साल मार्च में दोनों ने बेबी शावर भी आयोजित किया था।

    एयरपोर्ट पर बांटी मिठाई

    इस समय सूर्यकुमार आईपीएल-2026 में खेल रहे हैं। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं जिसका मुकाबला आज रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से है। रायपुर के लिए निकलने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर सूर्यकुमार ने मिठाई बांटी। उन्होंने वहां खड़े पैपेराजी से बात जिन्होंने उन्हें पिता बनने की बधाई दी। इसके बाद सूर्यकुमार ने अपने बैग में से मिठाई का डब्बा निकाला और उन्हें देते हुए कहा, "ये लो। आप लोग खाना ये।"

    मुंबई की टीम रायपुर के लिए निकल गई थी, लेकिन सूर्यकुमार रुक गए थे। वह अपनी पत्नी के पास थे। वह आज निकले हैं। ऐसे में इस बात पर संशय है कि वह मैच के समय तक पहुंच पाएंगे या नहीं।

     

    पांड्या को लगी चोट

    मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास है जो इस समय चोटिल हैं। ऐसे में सूर्यकुमार ही टीम की कप्तानी कर रहे हैं। देखना होगा कि सूर्यकुमार आज के मैच में खेलते हैं या नहीं। वहीं मुंबई की मेडिकल टीम पांड्या की फिटनेस पर भी नजरें रखे हुए है। आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के मीडिया मैनजेर ने बताया था, "मेडिकल टीम हार्दिक की जांच कर रही है और वह उनकी फिटनेस को लेकर हमें जानकारी देंगे। सूर्यकुमार कल आएंगे।"

    सूर्यकुमार अगर नहीं पहुंच पाते हैं तो फिर मुंबई की कप्तानी किसके हिस्से आएगी ये देखने वाली बात होगी। सूर्यकुमार वो कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को लेकर संजू सैमसन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जाहिर कर दी दिल की ख्वाहिश

    यह भी पढ़ें- RR vs GT: 'खम्मा घणी...' Shubman Gill की पोस्ट ने इंटरनेट पर लगाई आग; गुजरात की जीत पर राजस्थान को यूं चिढ़ाया