विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup: दिव्यांग फैंस उठा पाएंगे क्रिकेट के लाइव एक्‍शन का पूरा मजा, इन 10 मैच की सांकेतिक भाषा में होगी खास कमेंट्री

Published: Thu, 16 May 2024 06:40 PM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में अनुमानित रूप से 6.3 करोड़ बधिर और चार करोड़ दृष्टिबाधित व्यक्तियों का समुदाय ...और पढ़ें

आईसीसी ने की दिव्यांग क्रिकेट फैंस के लिए विशेष प्रसारण की घोषणा। फाइल फोटो
आईसीसी ने की दिव्यांग क्रिकेट फैंस के लिए विशेष प्रसारण की घोषणा। फाइल फोटो

HighLights

  1. पहली बार वर्ल्ड कप में सांकेतिक भाषा में विशेष प्रसारण की व्यवस्था
  2. विशेष प्रसारण की घोषणा डिज्नी हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने की
  3. अनुराग ठाकुर ने ब्रॉडकास्टर के इस कदम का किया स्वागत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्पेशल दिव्यांग क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) और ऑडियो वर्णनात्मक में कमेंट्री की जाएगी। गुरुवार को आधिकारिक प्रसारक डिज्नी हॉटस्टर और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने विशेष प्रसारण की व्यवस्था का एलान किया।

यह स्पेशल प्रसारण भारत के सभी मैचों, सेमीफाइलन और फाइनल सहित 10 मैच के लिए किया जाएगा। ब्राडकास्टर ने कहा कि यह पहली बार है कि टी20 वर्ल्ड कप का प्रसारण सांकेतिक भाषा और वर्णनात्मक कमेंटरी के साथ प्रसारण किया जाएगा। इसकी मदद से क्रिकेट बाधिर, कम सुनने वाले और न देख सकने वाले फैंस तक अपनी पहुंच बना सकेगा।

खेल मंत्री ने किया स्वागत

सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, भारत सरकार एक समावेशी समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह पहल लाखों दिव्यांग खेल प्रेमियों के खेल प्रति उनके अनुभव को बढ़ाएगा। इसके साथ ही डिज्नी हॉटस्टार आईएसएल को लाइव क्रिकेट के लिए उपलब्ध कराने वाला पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बन गया।

क्रिकेट फैंस तक पहुंच बढ़ाने की ओर विषेश कदम

डिज्नी हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा, यह समावेशिता को बढ़ावा देने और सभी उपयोगकर्ताओं की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इन संवर्द्धन के साथ, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट के उत्साह की कोई सीमा न हो। मौजूदा आईपीएल में इससे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

यह भी पढे़ं- Usain Bolt की नजरों में ये है दुनिया का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्‍गजों के ऊपर जानें किसे रखा

भारत में ये हैं आंकड़ा

गौरतलब हो कि मौजूदा आईपीएल सीजन में स्पेशल फैंस के के लिए संकेतिक भाषा में कमेंट्री की जा रही है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में अनुमानित रूप से 6.3 करोड़ बधिर और चार करोड़ दृष्टिबाधित व्यक्तियों का समुदाय है।

यह भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: हार्दिक पांड्या 7वें स्थान पर बरकरार, वानिंदु हसरंगा ने की शाकिब अल हसन की बराबरी; जानें कौन किस स्थान पर पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।