Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड-कनाडा मैच में हुई थी फिक्सिंग? कप्तान पर लगा आरोप

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 08:26 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) क्रिकेट कनाडा के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन की जांच कर रही है। इसमें टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के ख ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड बनाम कनाडा

    न्यूजीलैंड बनाम कनाडा

    HighLights

    1. ICC क्रिकेट कनाडा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है

    2. टी-20 विश्व कप मैच में फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे

    3. कप्तान बाजवा और पूर्व कोच चौहान पर लगे हैं आरोप

    पीटीआई, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) क्रिकेट कनाडा के विरुद्ध अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के कथित उल्लंघन की जांच कर रहा है। इसमें टी-20 विश्व कप में 17 फरवरी को चेन्नई में खेला गया मैच भी शामिल है, जिसमें कनाडा की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए उस मैच में कनाडा आठ विकेट से हार गया था।

    हाल ही में प्रसारित 43 मिनट की डाक्यूमेंट्री 'करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट' में भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर किए जाने के बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) इसकी गहन जांच कर रही है। कनाडा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य केवल 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार आरोपों पर एसीयू दो सक्रिय जांच कर रही है, जिनमें खासकर कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा द्वारा किए गए पांचवें ओवर की जांच शामिल है।

    दिलप्रीत बाजवा संदेह के घेरे में

    ऑलराउंडर बाजवा को टूर्नामेंट से तीन सप्ताह पहले ही कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध ओवर की शुरुआत नो-बॉल से की, उसके बाद लेग साइड में वाइड गेंद फेंकी और कुल 15 रन लुटाए। आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के अंतरिम महाप्रबंधक एंड्रयू एफग्रेव ने फिलहाल किसी भी आरोप पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।

    दूसरी जांच कनाडा पूर्व कोच खुर्रम चौहान से जुड़ी एक लीक हुई फोन रिकार्डिंग से संबंधित है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बोर्ड के कुछ सीनियर सदस्यों ने उन पर कुछ खिलाड़ियों को चुनने के लिए दबाव डाला था। रिकार्डिंग में मैचों में फि¨क्सग के प्रयासों के दावे भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: अपने ही घर में ढेर हुआ बांग्लादेश! Henry Nicholls और कीवी गेंदबाजों ने मिलकर मचाई तबाही

    यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करना पड़ा भारी, BCCI ने ठोक दिया भारी जुर्माना