Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: अब तो आंखें खोलो… सेमीफाइनल के लिए भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 08:39 AM (IST)

    India T20 WC 2026 Semi Final Scenario: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिसका डर था, आखिरकार वही हुआ। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए ...और पढ़ें

    T20 World Cup 2026: कैसे भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?

    T20 World Cup 2026: कैसे भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?

    HighLights

    1. IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को सुपर-8 के पहले मैच में मिली 76 रन से हार

    2. साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद कैसे भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?

    3. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे अपने अगले दोनों मैच

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिसका डर था, आखिरकार वही हुआ। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी-20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में भारत को लचर बल्लेबाजी के चलते शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज पूरे ओवर भी नहीं खेल सके और 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गए।

    ये टी-20 विश्व कप में रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी हार है। सुपर-8 के अपने पहले मैच में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली ये 76 रनों की भरी भरकम हार आंख खोलने वाली है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन को अपनी गलतियों को मानना होगा और उस पर काम करना होगा। भारतीय टीम ने इस टी-20 विश्व कप के ग्रुप मैचों में भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को भले ही हराया लेकिन उसके ओपनर अभिषेक शर्मा को फार्म चिंता का विषय रही।

    T20 World Cup 2026: कैसे भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?

    तिलक वर्मा और सूर्यकुमार अपनी धीमी और लड़खड़ाती पारियों से उबर नहीं पाए। अहमदाबाद में घरेलू क्रिकेटर और उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह चोट से उबरकर आए वाशिंगटन सुंदर किसी काम के नहीं दिखे। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बचे हुए मैचों में जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा।

    खुली भारतीय बल्लेबाजी की पोल

    इस हार के साथ ही भारतीय बल्लेबाजी इकाई के हर हाल में अटैक करने वाली रणनीति की पूरी तरह पोल खुल गई। ग्रुप चरण में चार जीत ने टीम की इस कमजोरी पर पर्दा डाल दिया था, लेकिन धीमी और काली मिट्टी वाली पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की असल परीक्षा हुई तो वे बुरी तरह विफल रहे। 2022 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद यह भारत की पहली विश्व कप हार है।

    खबरें और भी

    188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। मैच से पहले ही फिंगर स्पिनरों के विरुद्ध भारत की कमजोरी को देखते हुए माना जा रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करैम गेंदबाजी की शुरुआत कर सकते हैं और हुआ भी वैसा ही। मार्करैम ने पहले ही ओवर में ईशान किशन को एक ऐसी गेंद पर आउट किया जो रुक कर आई। 

    ईशान खाता भी नहीं खोल सके। वहीं तिलक वर्मा की लचर फार्म जारी रही और अगले ही ओवर में मार्को जेनसेन ने उन्हें आउट किया। अभिषेक शर्मा (15) कुछ शाट जरूर लगा पाए, लेकिन जेनसेन की धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए। अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाने का फैसला भी गलत साबित हुआ। सुंदर न तो बल्ले से कुछ कर पाए और न ही गेंद से प्रभाव डाल सके। सूर्यकुमार यादव (18)संघर्ष करते नजर आए और कार्बिन बाश की गेंद पर गलत शाट खेल बैठे। 

    टीम 51 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी और मैच हाथ से निकल चुका था। हार्दिक पांड्या (18) और शिवम दुबे (42) ने 35 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन नगिदी और बाश ने वाइड यार्कर और गति परिवर्तन से गति से चकमा दिया। केशव महाराज (3/24) ने अपनी स्पिन की रफ्तार कम रखकर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। 90 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में मिली इस हार ने भारतीय अभियान को बड़ा झटका दिया है। अब टीम प्रबंधन और बल्लेबाजों को अपनी रणनीति पर गंभीरता से विचार करना होगा।

    मिलर-ब्रेविस की शानदार बल्लेबाजी

    बुमराह की घातक गेंदबाजी ने शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (44) की विस्फोटक साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 51 गेंदों में 97 रन जोड़े।

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने कैसे रोका टीम इंडिया का विजयी रथ? जीत के बाद कप्‍तान Aiden Markram ने खोले सारे पत्‍ते

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'असली वर्ल्‍ड कप' शुरू होते ही खुल गई भारत की पोल, सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने रौंदा