Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान को फिर मात देगा USA या 2024 की शर्मनाक हार का बदला लेगा पाक? कोलंबो में होगी जबरदस्त भिड़ंत

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 10:32 PM (IST)

    पाकिस्तान मंगलवार को टी-20 विश्व कप में अमेरिका से भिड़ेगा, 2024 की हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों को बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है। अ ...और पढ़ें

    यूएसए-पाकिस्तान का मुकाबला

    यूएसए-पाकिस्तान का मुकाबला

    HighLights

    1. पाकिस्तान अमेरिका से 2024 की हार का बदला लेने उतरेगा

    2. दोनों टीमों को बल्लेबाजी विभाग में सुधार की आवश्यकता है

    3. न्यूजीलैंड यूएई को हराकर ग्रुप डी में शीर्ष पर आना चाहेगा

    पीटीआई, कोलंबो। पाकिस्तान मंगलवार को टी-20 विश्व कप में जब अमेरिका से भिड़ेगा तो 20 महीने पहले इस टीम के विरुद्ध मिली शर्मनाक हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। वर्ष 2024 में विश्व कप में पदार्पण करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान पर यादगार जीत के साथ बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    मौजूदा टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत से हारने के बाद अमेरिका की टीम यहां सिंहलीज स्पो‌र्ट्स क्लब में पाकिस्तान के विरुद्ध एक और जीत दर्ज करने के लिए अतिरिक्त प्रेरित होगी। दोनों ही टीम को बल्लेबाजी विभाग में काफी काम करना है। पाकिस्तान नीदरलैंड्स के विरुद्ध 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में था लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम मुश्किल में पड़ गई। हालांकि, फहीम अशरफ की बदौलत टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

    अमेरिका ने भारत पर बनाया था दबाव

    अमेरिका ने वानखेड़े में मौजूदा चैंपियन भारत को दबाव में डाल दिया था, लेकिन प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद उनके बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पाकिस्तान की टीम में सभी की नजरें बाबर आजम पर होंगी जिन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में वापसी की है। प्रारंभिक बल्लेबाज सईम अयूब से भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अमेरिका भी अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। कप्तान मोनांक पटेल ने स्वयं माना था कि उनकी टीम भारत के विरुद्ध पावरप्ले में ढीले शाट खेलने की दोषी थी। मोनांक भी खराब शाट खेलकर आउट हुए।

    अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगा न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड मंगलवार को टी-20 विश्व कप में यूएई को हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप डी के शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से उतरेगा। न्यूजीलैंड ने रविवार को अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और अब वे अपेक्षाकृत आसान प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। अफगानिस्तान के विरुद्ध जीत ने न्यूजीलैंड के लंबे और अनुभवी बल्लेबाजी क्रम की उपयोगिता को दिखाया।

    खबरें और भी

    टीम ने धीमी पिच पर 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद आसानी से पांच विकेट से जीत हासिल की। मिचेल सेंटनर की अगुआई वाली टीम अपने बल्लेबाजी क्रम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों फिन एलेन और रचिन रविंद्र से आत्मविश्वास बढ़ाने वाले प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं, यूएई टीम में कप्तान मोहम्मद वसीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी के अलावा आक्रामक बल्लेबाज अलीशान शराफू और अनुभवी तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी भी शामिल हैं। ये तिकड़ी किसी भी टीम को चौंकाने का दमखम रखती हैं।

    यह भी पढ़ें- मां की आंखों में आंसू और गांव में गर्व... विश्व विजेता कनिष्क चौहान का झज्जर में भव्य स्वागत

    यह भी पढ़ें- यूएई की टीम में भारतीय-पाकिस्तानी खिलाड़ी होने की वजह से होती है अनबन? कप्तान वसीम ने किया चौंकाने वाला खुलासा