Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच बॉयकॉट कर सकता है? क्या कहते हैं ICC के नियम

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 04:25 PM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने से इनकार कर दिया है, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान सरकार न ...और पढ़ें

    पाकिस्तान क्या सिर्फ एक मैच कर सकता है बॉयकॉट?

    पाकिस्तान क्या सिर्फ एक मैच कर सकता है बॉयकॉट?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मुद्दा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने ये एलान किया कि वो इंडिया से ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करेंगे, जबकि पूरा टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में समझते हैं कि क्या पाकिस्तान सिर्फ एक मैच बॉयकॉट कर सकती है? आइए जानते हैं आईसीसी का नियम क्या कहता है?

    पाकिस्तान क्या सिर्फ एक मैच कर सकता है बॉयकॉट?

    अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने के फैसले पर ही रहता है, तो ICC के नियम और खेलने की शर्तें इस तरह लागू होगी-

    "वॉकओवर" नियम

    ICC प्लेइंग कंडीशंस के तहत, अगर कोई टीम मैदान में आने से मना कर देती है, तो मैच विरोधी टीम को वॉकओवर दे दिया जाता है। भारत को प्वाइंट्स हासिल करने के लिए, फिजिकली वेन्यू पर मौजूद रहना होगा। अगर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आते हैं और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी आधिकारिक तौर पर मैच और 2 प्वाइंट्स भारत को दे देंगे।

    इतना ही नहीं, इसमें एक छिपी हुई  स्पोर्टिंग पेनल्टी भी है। क्लॉज 16.10.7 के तहत, डिफॉल्ट करने वाली टीम (पाकिस्तान) को ऐसा माना जाएगा कि उसने पूरे 20 ओवर की पारी खेली है लेकिन 0 रन बनाए हैं। इससे नेट रन रेट में काफी नुकसान होगा, जिससे उनके लिए बाकी मैच जीतने के बाद भी सुपर 8s के लिए क्वालिफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

    खबरें और भी

    फाइनेंशियल और कमर्शियल पेनल्टी

    भारत-पाकिस्तान मैच न सिर्फ टूर्नामेंट बल्कि पूरे क्रिकेटिंग इकोसिस्टम के लिए पैसे कमाने का जरिया है। ब्रॉडकास्टर (जैसे JioStar) को विज्ञापन से होने वाली कमाई में अनुमानित $25 मिलियन से $30 मिलियन का नुकसान हो सकता है। ब्रॉडकास्टर इस प्रोसेस में ICC से हर्जाना जरूर मांगेगा। ICC के पास ये कानूनी दावे और फाइनेंशियल नुकसान सीधे PCB पर डालने का अधिकार है।

    सरकारी दखलअंदाजी का क्लॉज

    ICC के संविधान (आर्टिकल 2.4 D) के मुताबिक, हर देश के क्रिकेट बोर्ड (जैसे PCB या BCCI) को अपने फैसले खुद लेने चाहिए। अगर कोई सरकार अपने क्रिकेट बोर्ड को ये आदेश देती है कि तुम्हें उस देश के खिलाफ नहीं खेलना है या वहां नहीं जाना है, तो इसे सरकारी दखलअंदाजी माना जाता है। इसके लिए ICC उस बोर्ड पर बैन भी लगा सकता है।

    यह भी पढ़ें- India Playing XI T20 World Cup: ईशान ड्रॉप, संजू को मौका... युजवेंद्र चहल की पसंदीदा प्लेइंग-11 ने चौंकाया

    यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान का भविष्य धुंधला है…’, इंडिया से मैच बॉयकॉट विवाद पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला