विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल तोड़ने पर तमिलनाडु का क्रिकेटर TNPL से बाहर, लगा भारी जुर्माना

Updated: Fri, 14 Aug 2026 08:41 PM (IST)

तमिलनाडु के एक ऑल-राउंडर को एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण चल रहे तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) सीजन के बाकी मैचों में खेलने से रोक दिया गया है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग

तमिलनाडु प्रीमियर लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले तमिलनाडु के एक ऑल-राउंडर को एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण चल रहे तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) सीजन के बाकी मैचों में खेलने से रोक दिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब खिलाड़ी 'प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' (PMOA) में था, तब BCCI की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बारे में खिलाड़ी ने जानकारी नहीं दी थी।

एक चिट्ठी मिली है

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 10 अगस्त को डिंडीगुल के नथम में NPR कॉलेज ग्राउंड पर हुई थी। ACSU ने जांच के बाद तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) को इसकी रिपोर्ट दी। TNCA के सेक्रेटरी यू भगवंदास राव ने कहा, "हमें इस घटना के बारे में (ACSU से) एक चिट्ठी मिली है।"

उन्होंने कहा, "हमने टीम मालिकों को निर्देश दिया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे उसे सेलेक्शन के लिए कंसीडर न करें। हम अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे।" खिलाड़ी द्वारा एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का पहला मामला है, इसलिए ACSU ने 1 लाख रुपये के जुर्माने की सिफारिश की है।

आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन

ACSU के सूत्रों ने पुष्टि की कि खिलाड़ी के पास मोबाइल फोन मिला था, "जो खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है"। ACSU के सूत्रों ने आगे कहा, "पहले खिलाड़ी से इस बारे में पूछा गया, लेकिन वह उल्लंघन का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। उसे नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, जो उसने दिया। उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं पाया गया और इसलिए उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

पूछताछ के लिए बुलाया

TNCA अपनी जांच पूरी करने के बाद ही किसी अतिरिक्त सजा पर फैसला करेगा। TNCA ने पूछताछ के लिए शुक्रवार को खिलाड़ी को बुलाया था। माना जा रहा है कि भले ही खिलाड़ी से मिले मोबाइल फोन में बुकीज के साथ संपर्क से जुड़ी कोई सीधी गतिविधि नहीं मिली, लेकिन अधिकारियों से कम्युनिकेशन डिवाइस छिपाना PMOA और एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

घटना सामने आते ही संबंधित खिलाड़ी को तुरंत फ्रेंचाइजी से हटा दिया गया। फ्रेंचाइजी अभी मैचों के पहले चरण के लिए डिंडीगुल में है। यह शनिवार को खत्म होगा और इसके बाद मैच चेन्नई में खेले जाएंगे। वह खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के अगले मैच में नहीं खेला और शुक्रवार के मैच के लिए भी उसे शामिल नहीं किया गया है। TNCA अधिकारियों के अनुसार, दूसरी फ्रेंचाइजी को इस घटनाक्रम और खिलाड़ी को हटाने के बारे में पहले ही बता दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अश्विन की तूफानी पारी, वरुण चक्रवर्ती बने फिनिशर; TNPL में देखने को मिला सांसें थमा देने वाला मैच

यह भी पढ़ें- TNPL 2025: बल्‍लेबाज की कुटाई से टूटा बैट, जाकर गेंदबाज को लगा; तेजी से वायरल हो रहा Video