Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Afg: इंदौर में ठंड और कोहरा बनेगा Team India की अहम चुनौती, T20I में वापसी को बेताब Virat Kohli, फैंस को खूब भा रहा BCCI का ये वीडियो

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:25 AM (IST)

    अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने ...और पढ़ें

    नेट पर जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली। फोटो- एक्स
    नेट पर जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंच चुकी है
    2. दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही हैं
    3. टीम इंडिया के खिलाड़ी ठंड में कोहरे के बीच नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India practice on nets ahead of 2nd T20I against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

    दूसरे मैच में जीत दर्ज करना लक्ष्य

    ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही हैं। भारत ने मोहाली में पहले मैच अपने नाम करके सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है। अब रोहित शर्मा Rohit Sharma की कोशिश होगी की दूसरे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा किया जाए। 

    कोहली की वापसी होगी अहम

    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा  ने लगभग डेढ़ साल बाद टी20 में वापसी की थी। अब दूसरे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली Virat Kohli भी 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 में वापसी को बेताब हैं, जिसके लिए वह नेट पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Ind vs AFG: इंदौर में सीरीज में कब्जा करने पर होंगी Team India की निगाहें, यहां देख सकेंगे फ्री में मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

    रोहित शर्मा कर रहे जी तोड़ मेहनत

    अब बीसीसीआई ने दूसरे मैच से पहले इंदौर में खिलाड़ियों का नेट पर प्रैक्टिस करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा भी बल्ले से प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं, जो पहले मैच में शुभमन गिल के कारण डक आउट हो गए थे। 

    खबरें और भी

    कुलदीप भी कर रहे मेहनत

    इसके अलावा कुलदीप भी अपनी फिरकी का जादू बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। कुलदीप यादव भी नेट पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही रवि बिश्नोई और रिकूं सिंह Rinku Singh भी दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन से जीत दिलान के लिए तैयार हैं।