यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
1307 मैचों के अनुभव के साथ World Cup 2023 का खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम, 15 खिलाड़ियों के देखें आंकड़े
वनडे विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आगाज होना है जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की कोशिश 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने की होगी।
भारत की मेजबानी में ही 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। टीम इंडिया को मेजबान होने के नाते खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए मजबूत टीम की घोषणा की, लेकिन कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं देकर निराशा पहुंचाई।
चलिए ऐसे में जानते हैं कि रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी कितने वनडे मैचों के अनुभव के साथ वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए जी-जान लगाएगी। पता हो कि भारत के 15 में से केवल तीन ही खिलाड़ियों ने 100 या ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। 15 खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1307 वनडे मैच खेले, जिसके अनुभव के आधार पर भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप खिताब जीतने उतरेगी। यहां देखें 15 खिलाड़ियों के वनडे आंकड़ें।
यह भी पढ़ें: विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, जानें किन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका
1. रोहित शर्मा
.jpg)
लिस्ट में पहले नंबर पर है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्व कप खेलने उतरेगी।
2. शुभमन गिल
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, जो पहली बार वनडे विश्व कप खेलने उतरेंगें।
3. विराट कोहली
.jpg)
तीसरे नंबर पर है टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम, जिनसे भारत और फैंस को विश्व कप में शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीदें हैं।
4. श्रेयस अय्यर

चौथे नंबर पर है टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम, जो पहली बार वनडे विश्व कप खेलेंगे।
5. केएल राहुल

लिस्ट में पांचवें नंबर पर है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम, जिन्हें अनफिट होने के बावजूद वनडे विश्व कप की टीम में जगह मिली है।
6. ईशान किशन

लिस्ट में छठे नंबर पर है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम, जो पहली बार वनडे विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे।
7. हार्दिक पांड्या

लिस्ट में सातवें नंबर पर है टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम, जिन्हें वनडे विश्व कप की टीम में उनके शानदार रिकॉर्ड के आधार पर चुना गया है।
8. रवींद्र जडेजा

लिस्ट में आठवें नंबर पर है टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम, जिन्हें वनडे विश्व कप टीम में जगह मिली है।
9. कुलदीप यादव

9वें नंबर पर है कुलदीप यादव का नाम, जिनका हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसके आधार पर उन्हें वनडे विश्व कप की टीम में जगह मिली है।
10. शार्दुल ठाकुर

लिस्ट में 10वें नंबर पर है शार्दुल ठाकुर का नाम जो वनडे विश्व कप में टीम इंडिया को मजबूती देते हुए नजर आ सकते हैं।
11. जसप्रीत बुमराह

लिस्ट में 11वें नंबर पर है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम, जिन्होंने आयरलैंड सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया था। बुमराह भारत के लिए वनडे विश्व में ट्रॉप कार्ड साबित हो सकते हैं।
12. मोहम्मद सिराज

12वें नंबर पर है मोहम्मद सिराज का नाम, जिन्हें वनडे विश्व कप में पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे।
13. मोहम्मद शमी

13वें नंबर पर है मोहम्मद शमी का नाम, जिनका प्रदर्शन 2019 विश्व कप में कमाल का रहा था। वह अपनी रफ्तार के दम पर भारत की सरजमीं पर कहर बरपा सकते हैं।
14. अक्षर पटेल

14वें नंबर पर है टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम, जो गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के मसीहा साबित हो सकते हैं।
15. सूर्यकुमार यादव

लिस्ट में 15वें नंबर पर है टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम, जिनका भले ही वनडे का रिकॉर्ड ज्यादा खास न रहा हो, लेकिन वह जब फॉर्म में आ जाते हैं तो उनके सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आते हैं।
खबरें और भी
(नोट- यह आंकड़े एशिया कप में नेपाल के खिलाफ मैच तक के हैं। वर्ल्ड कप 2023 से पहले सभी खिलाड़ियों के आंकड़ों में बदलाव संभव है।)
.jpg)