Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बढ़ी SA की मुश्किलें, फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए Temba Bavuma, लंगड़ाते हुए गए मैदान से बाहर

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 06:39 PM (IST)

    भारत सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है। दोनों टीमों के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। भारत 31 साल से दक्षिण अफ्रीका ...और पढ़ें

    दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा खिचाांव के कारण मैदानसे बाहर लौटे। फोटो- एक्स
    दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा खिचाांव के कारण मैदानसे बाहर लौटे। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. भारत सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रहा है
    2. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा खिचांव के कारण मैदानसे बाहर लौटे
    3. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की मुश्किले बढ़ गई हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Temba Bavuma injured: भारत सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रहा है। दोनों टीमों के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। भारत 31 साल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई सीरीज नहीं जीत पाया है।

    टेम्बा बावुमा हुए चोटिल-

    इस बीच रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इतिहास रचने की कोशिश करेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत इस जीत के साथ इतिहास रच के वर्ल्ड कप की हार को भुलाने की कोशिश करेगी। इस बीच भारत के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के बीच दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं।

    हैमस्ट्रिग में हुआ खिचाव-

    टेम्बा पहले दिन मैच के पहले सेशन में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर गए। बावुमा के साथ 20वें ओवर में गेंद को चौके से रोकने के चलते यह घटना हुई। ऐसे में अब तक टेम्बा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आएंगे या नहीं अब इस बात की जानकारी नहीं मिला पाई है। 

    ये भी पढ़ें:- SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में क्‍यों नहीं खेल रहे हैं Mohammed Shami? ये हैं असली वजह

    मैच का हाल-

    अगर मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजों करते हुए बारतीय बल्लेबाजो को जमकर धोया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 176 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 19 रन पर एक विकेट गंवा दिया। 

    खबरें और भी

    रबाडा ने किया शानदार प्रदर्शन-

     दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने शानदार पांच विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी कहर बरपाती गेंद से सबसे पहले रोहित शर्मा का शिकार किया इसके बाद रबाडा ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर का विकेट लिया इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का विकेट अपने नाम किया।

    सेंचुरियन में बल्ले से तबाही मचाएंगे Rohit Sharma, MS Dhoni के बड़े रिकॉर्ड को करेंगे धराशायी, ऐसे करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय