Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के 3 क्रिकेटर जिन्होंने पाकिस्तान के लिए भी खेला, एक को माना गया 'फादर ऑफ क्रिकेट'

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM (IST)

    भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त जंग देखने को मिलती है। हालांकि, तीन ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने पहले टीम इंडिया के लिए और फिर ...और पढ़ें

    भारत और पाकिस्तान के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ( AI जेनरेटेड फोटो)

    भारत और पाकिस्तान के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ( AI जेनरेटेड फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है, तो इसका अलग रोमांच देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में भले ही टीम इंडिया ने पाक पर अपना प्रभुत्व कायम किया है लेकिन एक समय दोनों टीमों के बीच गजब का रोमांच देखने को मिलता था। जब ये दोनों टीमें मैदान पर आती हैं, तो सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि तमाम तरह की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं।

    भारत-पाकिस्तान के रिश्त में तनाव देखने को मिलता है और इसी वजह से क्रिकेट मैच खास बन जाता है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले भारत के लिए खेला और फिर बाद में पाकिस्तान की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। आइए उन तीन क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ये अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

    भारत और पाकिस्तान के लिए खेलने वाले क्रिकेटर-

    1. अब्दुल हफीज करदार

    अब्दुल हफीज करदार उन तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने पहले भारत के लिए क्रिकेट खेला और फिर पाकिस्तान के लिए भी मैदान पर उतरे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट मैच खेले लेकिन बाद में वे पाकिस्तान के लिए खेलते हुए दिखे। पाकिस्तान क्रिकेट में उनके योगदान की वजह से उन्हें फादर ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट कहा जाता है। करदार ने 1952 में पाक टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने पाक के लिए 23 टेस्ट मैच खेले। अपने पूरे करियर में इस खिलाड़ी ने 26 मुकाबले खेले और 927 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे।

    2. अमीर इलाही

    अमीर इलाही भी उसी लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने पहले भारत के लिए खेला और फिर पाकिस्तान के लिए खेलने चले गए। उन्होंने 1947 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था और फिर उसके बाद पाकिस्तान चले गए थे। इलाही ने अपने करियर में कुल 6 मुकाबले खेले। इसमें से उन्होंने भारत के लिए एक और पाक के लिए 5 मैच खेले थे।

    खबरें और भी

    3. गुल मोहम्मद

    गुल मोहम्मद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भारत के लिए 1946 से लेकर 1955 के बीच 8 टेस्ट मैच खेले। तो वहीं 1956 में उन्होंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था। उन्होंने अपने करियर में कुल 9 मैच खेले और इस दौरान 205 रन बनाए। ये तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले भारत के लिए क्रिकेट खेला और फिर पाकिस्तान के लिए भी खेलते हुए दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए बॉस बने तमीम इकबाल, BCB चीफ बनते ही सुनाया अपना बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: बेटे मानव सुथार की खतरनाक गेंदबाजी नहीं देख सके पिता, अंधविश्वास के कारण स्टेडियम से लौटे वापस