Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सर्जरी के बाद तिलक वर्मा की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, T20 World Cup 2026 से पहले हो सकते हैं फिट

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 07:36 PM (IST)

    टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज तिलक वर्मा की गुरुवार को जांच की गई और इसमें टेस्टिकुलर टॉर्शन की ...और पढ़ें

    तिलक का खेलना भारत के लिए जरूरी।

    तिलक का खेलना भारत के लिए जरूरी।

    HighLights

    1. राजकोट में हुई तिलक की सर्जरी

    2. जल्‍द ही एक्‍शन में होंगे तिलक 

    3. 7 फरवरी से शुरू होगा विश्‍व कप

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज तिलक वर्मा की गुरुवार को जांच की गई और इसमें टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई। डॉक्टर्स की सलाह पर तिलक की सर्जरी हुई। यह सर्जरी सफल रही और अब तिलक की सेहत पर बड़ा अपडेट भी आया है।

    जल्‍द वापसी करेंग तिलक

    हैदराबाद क्रिकेट टीम के कोच डीबी रवि तेजा ने कहा कि तिलक वर्मा पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार होंगे। उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि भारत के यह दिग्गज बल्लेबाज टी2 विश्‍व कप 2026 से बाहर हेा सकता है। तिलक का अगला इंटरनेशल असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज है। इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से नागपुर में होगी। ऐसे में तिलक के बाद करीब 2 सप्‍ताह का समय है।

    विश्‍व कप से बाहर होने की खबरें

    हैदराबाद के कोच ने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दुबई में भारत को एशिया कप 2025 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। हालांकि, मीडिया और सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्‍व कप 2026 से वह बाहर हो सकते हैं।

    छोटी सी सर्जरी हुई है

    कोच डीबी रवि तेजा ने क्रिकबज को बताया, "बुधवार को राजकोट में तिलक की एक छोटी सी सर्जरी हुई थी। इसमें कुछ भी गंभीर या चिंताजनक नहीं है। वह तीन-चार दिनों में ठीक हो जाएंगे।" बंगाल के खिलाफ हैदराबाद के मैच के दौरान चोट लगने के बाद तिलक का बुधवार (7 जनवरी) को राजकोट में अंडकोष में खिंचाव (टेस्टिकुलर टॉर्शन) का ऑपरेशन हुआ था। कोच ने कहा, "तिलक फिलहाल टीम के साथ हैं और वह टीम के साथ हैदराबाद वापस लौटेंगे। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।"

    खबरें और भी

    रिस्‍क लेना नहीं चाहते हैं

    रवि तेजा ने कहा, तिलक 8 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलने के लिए तैयार थे। कोच ने कहा, "वह आज खेलने के लिए तैयार थे। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे क्योंकि हमारे नॉकआउट में क्वालीफाई करने की कोई संभावना नहीं थी।" हैदराबाद ने ग्रुप बी में सात लीग मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। तिलक ने विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ दो मैच खेले और 143 रन बनाए। 3 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्‍होंने शतक (109) भी लगाया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: Tilak Varma की अचानक बिगड़ी तबीयत, करानी पड़ी सर्जरी; न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होना तय

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: शुभमन गिल की भारतीय स्‍क्वॉड में होगी वापसी! इन 2 बैटर्स की भी चमक सकती है किस्‍मत