यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस बार IPL और अन्य टी20 लीग का रुतबा होगा बड़ा, T20 World Cup पर दिखाई देगा सीधा असर; पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान
टॉम मूडी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जब टीम चयन होगा तो आईपीएल सहित अन्य टी20 लीग के प्रदर्शन काफी मायने रखेंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 202 ...और पढ़ें

HighLights
- टॉम मूडी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम चयन को लेकर अहम सुझाव दिया
- मूडी ने कहा कि आईपीएल और आईएलटी20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग का प्रदर्शन मायने रखेगा
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है
प्रेट्र, चेन्नई। अनुभवी कोच टॉम मूडी ने कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल और आईएलटी-20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में प्रदर्शन इस बार काफी मायने रखेगा क्योंकि इसका टी-20 विश्व कप से पहले टीम चयन पर असर पड़ेगा।
आईसीसी विश्व कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। मूडी ने गुरुवार को कहा कि मार्च और मई के बीच खेली जाने वाली आईपीएल के साथ अन्य टी-20 लीग जैसे आईएलटी-20 किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी घरेलू टीम इन टूर्नामेंट में इन खिलाडि़यों के प्रदर्शन को देखेगी क्योंकि इन लीग में काफी बेहतरीन क्रिकेट खेला जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर आप रन जुटा रहे हैं, विकेट झटक रहे हैं और निरंतरता दिखा रहे हैं तो इससे आप अच्छी स्थिति में पहुंच जाते हैं क्योंकि इससे चयन के लिए कठिन निर्णय लेने में मदद मिलती है। इससे आपको इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है जो टी-20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अहम है।