Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gen-Z के नाम रहेगा IPL 2026! वैभव सूर्यवंशी ही नहीं ये प्‍लेयर्स भी मचाएंगे तबाही

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:19 PM (IST)

    आईपीएल सीनियर प्‍लेयर्स के साथ ही युवाओं को मंच प्रदान करता है। 2 महीने में युवा प्‍लेयर्स के पास मौका होता है कि वह अपने भाग्‍य को अपने ही हाथों से ल ...और पढ़ें

    युवाओं के पास शानदार मौका।

    युवाओं के पास शानदार मौका।

    HighLights

    1. 28 मार्च से हो रहा IPL 2026 का आगाज

    2. 10 टीमों के बीच होगी खिताबी टक्‍कर

    3. पहले मैच में RCB का सामना SRH से

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग शुरुआत से ही युवा प्‍लेयर्स के करियर का लॉन्‍च पैड रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग ने कई युवाओं को निखारा, संवारा और उन्‍हें इंटरनेशनल डेब्‍यू तक पहुंचाया। भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे प्‍लेयर हैं, जिन्‍होंने आईपीएल के मार्फत नीली जर्सी पहनने तक का सफर तय किया।

    जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा जैसे प्‍लेयर्स की लंबी फेहरिस्‍त है। इन प्‍लेयर्स का टैलेंट आईपीएल में अंकुरित, पल्‍लवित और पुष्पित हुआ। आज यह टीम इंडिया की रीढ़ बने हुए हैं। आईपीएल ने सिर्फ टीम इंडिया के ही नहीं विदेशी टीमों के टैलेंट को भी निखारा है। लीग के हर सीजन में एक से बढ़कर एक टैलेंट देखने को मिलता है।

    आईपीएल सीनियर प्‍लेयर्स के साथ ही युवाओं को मंच प्रदान करता है। 2 महीने में युवा प्‍लेयर्स के पास मौका होता है कि वह अपने भाग्‍य को अपने ही हाथों से लिखें। पिछले सीजन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्‍ले से धमाल मचाया। इस सीजन भी वैभव के अलावा कई युवा प्‍लेयर्स हैं जो धूम मचाने के लिए तैयार हैं। आइए इन Gen-Z प्‍लेयर्स के बारे में जानते हैं।

    विहान मल्होत्रा

    19 साल के विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते नजर आएंगे। 19 साल के ऑलराउंडर बल्लेबाज और अंडर-19 विश्व कप 2026 के उप-कप्तान को आरसीबी ने मिनी ऑक्‍शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज ने अंडर-19 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे।

    खबरें और भी

    सात्विक देसवाल

    सात्विक देसवाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मिनी ऑक्‍शन में 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 19 साल के होनहार ऑलराउंडर के पास इस सीजन तहलका मचाने का अच्‍छा मौका है। वह अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए मुश्किल साबित हो सकते हैं। बॉलिंग के साथ ही वह लोअर ऑर्डर में तेजी से रन भी बना सकते हैं।

    आयुष म्हात्रे

    आयुष म्हात्रे पिछले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्‍सा था। मुंबई का यह बल्‍लेबाज अंडर-19 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम का कप्‍तान था। आयुष की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया था। IPL 2025 में आयुष ने 7 मैच खेले थे और 188 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। इस सीजन आयुष को पास तहला मचाने का मौका होगा।

    साहिल पारख

    साहिल पारख आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्‍सा हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें 30 लाख में अपने साथ जोड़ा था। महाराष्ट्र के 18 साल के बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाज लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। यूथ वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्‍होंने नाबाद 109 रन की पारी खेली थी।

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में बल्‍लेबाज से भूचाल ला दिया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। वैभव ने पिछले सीजन में 7 मैच खेले थे और 200 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था। वैभव अब 19वें सीजन में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने वैभव को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: ओपनिंग मैच से पहले RCB को मिली बैड न्‍यूज! श्रीलंका क्रिकेट ने इस तेज गेंदबाज को लीग में खेलने से किया मना

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: ओपनिंग मैच के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम तैयार नहीं? टिकट बिके पर व्‍यस्‍थाओं पर उठ रहे सवाल