IND vs PAK: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना, U19 World Cup के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई पाक टीम
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 में मुकाबला जारी है। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए और पाक को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया ...और पढ़ें

पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर
HighLights
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
भारत ने बनाए थे 252 रन
पाकिस्तान को 33.3 ओवरों में हासिल करना था लक्ष्य
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम था क्योंकि इसी से सेमीफाइनल की टीम तय होने वाली थी। हालांकि, पाकिस्तान अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है और टीम इंडिया ने एंट्री मार ली है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे और पाकिस्तान को इसे 33.3 ओवरों में हासिल करना था।
पाक टीम ऐसा नहीं कर सकी और वे 33.3 ओवरों तक 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सके। इसी के साथ वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं और भारत ने इंग्लैंड के बाद अपने ग्रुप से क्वालीफाई कर लिया है। पाक टीम ने शुरुआत में तेज बल्लेबाजी की लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने शिकंजा कसा और पाकिस्तान को इस लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया।
भारत ने बनाए 252 रन
भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे। टीम इंडिया के इस स्कोर को देखते हुए एक समय लग रहा था कि भारत ने मैच में कम स्कोर बनाया है और पाकिस्तान इस मुकाबले में लक्ष्य को हासिल कर सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारत के गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया। भारत के लिए वेदांत त्रिवेदी ने 68 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 252 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
पाकिस्तान के लिए क्या था समीकरण?
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत के द्वारा दिए गए लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करना था। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते, तो 34.3 ओवरों तक छक्का लगाकर मैच को हर हाल में समाप्त करना होगा। हालांकि, पाकिस्तानी टीम ऐसा नहीं कर सकी और वे सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो गए हैं। भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक नहीं चली और उन्हें सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा।
खबरें और भी
भारत की मुकाबले में जीत
इस मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के 253 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तानी टीम 194 रनों पर सिमट गई और उन्हें भारत ने 58 रनों से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।