IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को U19 World Cup में चटाई धूल, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 58 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और पाकिस्तान ...और पढ़ें

भारत ने पाकिस्तान को हराया
HighLights
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया
भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 253 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे ने हासिल नहीं कर सके और टीम इंडिया ने इस मैच को 30 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बना ली है।
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में वेदांत त्रिवेदी ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में कप्तान आयुष म्हात्रे ने कमाल दिखाया और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा खिलन पटेल ने भी 3 विकेट चटकाए और पाकिस्तान को 194 रनों पर रोक दिया।
भारत की बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम इंडिया 252 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे अधिक वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों पर 35 रनों की अहम पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 22 गेंदों पर 30 रन बनाए थे और किसी तरह भारत 252 के स्कोर तक पहुंचा था।
पाकिस्तान की फ्लॉप बैटिंग
भारत के खिलाफ पाकिस्तान को ये मुकाबला सिर्फ जीतना ही नहीं था बल्कि उन्हें भारत के द्वारा दिए गए लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करना था। अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाता, तो वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाते। ऐसे में वे आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से अपना विकेट जल्दी विकेट गंवा बैठे और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी
भारत की शानदार गेंदबाजी
भारत के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 194 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 8 ओवरों में 21 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा खिलन पटेल ने भी 9.2 ओवरों में 35 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 58 रनों से अपने नाम कर लिया और वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।