विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैंडपेपर गेट पर खुलासे के बाद बैकफुट पर आए उस्मान ख्वाजा, सवालों से बचने के लिए कैंसिल किए इंटरव्यू

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:12 AM (IST)

उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में सैंडपेपर गेट विवाद को फिर से उठाया है, दावा किया है कि पूरी ...और पढ़ें

उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा विवादों में घिरने के बाद अपने कई इंटरव्यू कैंसिल कर दिए हैं। ख्वाजा अपनी किताब सब्र लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने 2018 सैंडपेपर गेट विवाद को एक बार फिर से जिंदा कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सैंडपेपर से गेंद को खराब करते हुए पकड़े गए थे।

वीडियो सामने आने के बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के खिलाफ एक्शन लिया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी जांच में पाया था कि गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में यही तीन खिलाड़ी शामिल थे। हालांकि, ख्वाजा ने इसके उलट दावा किया है। उनका कहना है कि इसके बारे में पूरी टीम को पता है लेकिन उनसे जब कई सवाल किए गए, तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया और कई टीवी इंटरव्यू कैंसिल कर दिए हैं।

उस्मान ख्वाजा ने उठाया बड़ा कदम

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया एबीसी स्पोर्ट्स के मुताबिक ख्वाजा की किताब के पब्लिशर पेंगुइन ने कन्फर्म किया है कि उनके बुक टूर और टीवी इंटरव्यू में कुछ बदलाव किए गए हैं। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन इंटरव्यू पर इसका असर पड़ेगा। ख्वाजा ने ये फैसला ऐसे समय में लिया जब एबीसी स्पोर्ट्स को दिए गए इंटरव्यू के बाद उन्होंने नरमी दिखाई। ख्वाजा ने कई सवालों को टाल दिया, जिससे उनकी जमकर आलोचना हुई।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के पास अपनी बात रखने का बेहतरीन मौका था। डेविड वॉर्नर और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी ख्वाजा के इन दावों को गलत बता चुके हैं। जब उनसे इन खिलाड़ियों के बयान के बारे में बात की गई, तो वे बचते हुए नजर आए और जवाब देने से इनकार कर दिया।

ख्वाजा ने सवालों को टाला

ख्वाजा से जब डेविड वॉर्नर के बयान से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने इसक जवाब दिया कि सच आखिरकार सामने आ ही जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बारे में वे डेविड वॉर्नर से बात नहीं करने वाले हैं। उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। इसके अलावा ख्वाजा से तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और स्पिनर नाथन लियोन के साझा बयान के बारे में पूछा गया, जिससे ख्वाजा बैकफुट पर दिखे। इसके बाद उन्होंने टीवी इंटरव्यू कैंसिल कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- 'यह थोड़ा निराशाजनक है', अपने ही गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन पर फूटा काइल जेमीसन का दर्द

यह भी पढ़ें- 'टीम से बाहर होने के बाद शुरुआती दो महीने काफी मुश्किल रहे', सूर्यकुमार यादव ने बयां किया अपना दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।