Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा लंदन में मौज काटते आए नजर, युवराज सिंह के साथ देखने पहुंचे विंबलडन

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 10:20 PM (IST)

    भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा विंबडन देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ युवराज सिंह भी नजर आए। ...और पढ़ें

    युवराज सिंह-अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी

    युवराज सिंह-अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह युवराज सिंह के साथ अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी विंबलडन का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे। तीनों क्रिकेटर की तस्वीरें राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की हैं। वैभव भी ब्लेजर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। युवराज और अभिषेक का लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है।

    विंबलडन में मेंस का फाइनल मुकाबला जानिक सिनर और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जा रहा है। तीनों यही मुकाबला देखने के लिए पहुंचे। टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि, वे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। सीरीज समाप्त होने के बाद वे विंबलडन देखने पहुंचे हैं।

    वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह विंबलडन देखने पहुंचे

    राजस्थान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह नजर आ रहे हैं। तीनों ब्लेजर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक काफी स्टाइलिश है। वैभव काले पैंट और उसी कलर के ब्लेजर में दिख रहे हैं। इस दौरान युवराज और अभिषेक को वैभव का इंटरव्यू लेते हुए दिखाई दिए। हालांकि, उनके बीच क्या बातचीत हो रही है, ये पता नहीं चला क्योंकि वीडियो में आवाज में नहीं थी।

    वैभव सूर्यवंशी ने किया था डेब्यू

    वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, वे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और आखिरी मैच में बाहर कर दिया गया। अब वे जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले तीन मैचों की टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी।

    खबरें और भी

    शुभमन गिल देखने पहुंचे थे

    विंबलडन मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला जानिक सिनर और एलेंक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जा रहा है। इसी मुकाबले को देखने को लिए भारत के तीन क्रिकेटर पहुंचे हैं। इससे पहले टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी विंबलडन का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे। दरअसल, इस समय भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में ही हैं और ऐसे में कई खिलाड़ी विंबलडन देखने के लिए पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक्शन में BCCI, कोचिंग स्टाफ से होगी 3 कोचों की छुट्टी!

    यह भी पढ़ें- हार ने चयन, रणनीति और तैयारियों की खोली पोल; पहली बार लगातार दो सीरीज में भारत को झेलना पड़ा क्लीन स्वीप