IND U19 vs PAK U19: फाइनल में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, तूफानी शुरुआत के बाद गंवाया विकेट
एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान अंडर 19 क्रिकेट ...और पढ़ें
-1766310672208_m.webp)
मुश्किल में भारतीय टीम।
HighLights
पाकिस्तान ने बनाए 347 रन
भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें
कप्तान आयुष का नहीं चला बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान अंडर 19 क्रिकेट टीम से हो रहा है। दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेले जा रहे इस निर्णायक मैच में भारत की शुरुआत खराब रही।
348 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए। स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी बड़े मैच में नहीं चला। उन्होंने अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा दिया। वैभव ने 10 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान युवा बैटर ने 1 चौका और 3 सिक्स लगाए।
आयुष का नहीं चला बल्ला
348 रन चेज करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में अली रजा ने कप्तान आयुष म्हात्रे को अपने जाल में फंसाया। कप्तान ने 7 गेंदों पर 2 रन बनाए। 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एरोज जॉर्ज ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। हालांकि, लगातार बाउंड्री बटोरने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। उन्होंने 9 गेंदों पर 4 चौकों की बदौलत 16 रन की पारी खेली।
खराब शॉट खेला
5वां ओवर पाकिस्तानी कप्तान ने फिर से अली रजा को थमाया। ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने वैभव को अपने जाल में फंसा लिया। विकेटकीपर हमजा जहूर ने वैभव का कैच लपका। शॉर्ट लेंथ की गेंद तिरछी होकर आई, सूर्यवंशी ने उसे बल्ले से ऊपर उठाने की कोशिश की और बल्ले का बाहरी किनारा लगा, हमजा जहूर ने सिर के ऊपर से शानदार कैच लपक लिया। वैभव के विकेट का पाकिस्तानी टीम ने खूब जश्न मनाया। वैभव गलत शॉट खेलकर आउट हुए। भारत की हालत खराब है।
वैभव का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया। यूएई के खिलाफ वैभव ने 171 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में वह 5 रन ही बना सके थे। मलेशिया अंडर 19 टीम के खिलाफ वैभव ने 50 रन की पारी खेली थी। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में राजस्थान रॉयल्स का यह बल्लेबाज 9 रन ही बना सका था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।