IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी सहित 5 प्लेयर्स के दम पर छठी बार चैंपियन बना भारत, सब निकले एक से बढ़कर एक
वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 411 रनों का लक्ष् ...और पढ़ें
-1770394723538_m.webp)
भारत ने छठी बार जीता विश्व कप
HighLights
भारतीय टीम ने 100 रन से जीता फाइनल
वैभव सूर्यवंशी ने खेली शतकीय पारी
आयुष म्हात्रे ने भी खेली कप्तानी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइलन में शु्क्रवर को भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को 100 रन से करारी शिकस्त देकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया। वैभव सूर्यवंशी के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 411 रन बनाए थे। जवाब में अब तक अविजित रही इंग्लैंड टीम 311 रन ही बना सकी। भारत की जीत में वैभव ही नहीं 4 अन्य प्लेयर्स का भी योगदान रहा।
वैभव सूर्यवंशी
भारत की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने वनडे में टी20 वाली बल्लेबाजी की। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 439 रन बनाए।
आयुष म्हात्रे
भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष ने फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने वैभव को साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी भी हुई। आयुष ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली।
अभिज्ञान कुंडू
इनफॉर्म विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने निर्णायक मैच में अहम योगदान दिया। अभिज्ञान कुंडू अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 129.03 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 31 गेंदों पर 40 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
खबरें और भी
कनिष्क चौहान
ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने मुकाबले में गेंद और बल्ले से योगदान दिया। उन्होंने लोअर ऑर्डर में 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान चौहान ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 8.2 ओवर गेंदबाजी की और 2 विकेट चटकाए।
आरएस अंबरीश
फाइनल मुकाबले में अंबरीश ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वह गेंद के अलावा बल्ले से भी चमके। बल्लेबाजी में भले ही इस ऑलराउंडर ने 24 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली हो पर गेंद से उन्होंने अहम योगदान दिया। उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की और 6.20 की इकोनॉमी से 56 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट पर कब्जा जमाया।