Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi के लिए बिहार सरकार ने खोला खजाना, नीतीश कुमार ने U-19 विश्वकप के हीरो को 50 लाख का इनाम दिया

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

    अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में 175 रन की ताबडतोड़ पारी खेलकर भारत को खिताब जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी को रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मा ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार ने सम्मानित किया

    नीतीश कुमार ने सम्मानित किया

    HighLights

    1. वैभव ने फाइनल में लगाया था शतक 

    2. 80 गेंदों पर खेली थी 175 रन की पारी

    3. सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में खत्‍म हुए अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को खिताब जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी को रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। वैभव को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में सीएम ने 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान किया।

    बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अंडर-19 विश्वकप में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर ने अहम रोल प्‍ले किया। वह मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बने हैं। वह बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे ही अच्छा क्रिकेट खेलते रहिए और राज्य एवं देश का नाम रोशन करते रहिए। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें।

     

     

     

    वैभव ने बनाए थे 439 रन

    वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 विश्‍व कप 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज थे। उन्‍होंने 7 मैच की 7 पारियों में 62.71 की औसत और 169.50 की स्‍ट्राइक रेट से 439 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे। टूर्नामेंट में वैभव ने 41 चौकों के साथ ही 30 छक्‍के भी लगाए थे। 

    वैभव ने लगाया था शतक

    अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम को 100 रन से मात दी थी। निर्णायक मैच में वैभव ने बल्‍ले से आग उगली थी। उन्‍होंने 218.75 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की थी और 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए थे। अपनी इस पारी में बिहार के लाल ने 15 चौके और इतने ही छक्‍के लगाए थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पिता से बात करने के बाद प्रिंसिपल का खुलासा

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने नहीं दिया 10वीं का एग्‍जाम, प्रिंसिपल बोले- वह अगली परीक्षा जरूर देंगे