Vaibhav Suryavanshi इस दिन करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू! नोट कर लें डेट और टाइम
इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। 15 साल के वैभव सूयवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ...और पढ़ें
-1780737901789_m.webp)
वैभव सूयवंशी
HighLights
इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार वैभव
15 साल की उम्र में मिला मौका
तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। 15 साल के वैभव सूयवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयरलैंड, इंग्लैंड और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए वैभव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि वह अपने चहेते स्टार को किस दिन इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए देखेंगे।
श्रीलंका में हैं वैभव
वैभव इन दिनों ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं। ट्राई सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच टक्कर होगी। ट्रॉई सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा। इसके बाद वैभव आयलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
26 जून को पहला टी20
सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को और दूसरा 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होगा। इस दौरे पर वैभव को इंटरनेशनल कैप सौंपी जा सकती है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। अगर वैभव को कैप मिलती है तो वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 120वें प्लेयर बन जाएंगे। इतना ही नहीं वह इस साल टी20I डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
इंग्लैंड में मिल सकता मौका
वैभव अगर आयलैंड दौरे पर डेब्यू नहीं कर पाते हैं तो इसके बाद वह इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड में वैभव को डेब्यू कैप मिल सकती है। आयलैंड और इंग्लैंड दौरे का लाइव प्रसारण-लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव को जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम में जगह दी गई है।
खबरें और भी
आयरलैंड दौरे का शेड्यूल
पहला टी20: 26 जून, सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब
दूसरा टी20: 28 जून, सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज
- पहला टी20: 1 जुलाई
- दूसरा टी20: 4 जुलाई
- तीसरा टी20: 7 जुलाई
- चौथा टी20: 9 जुलाई
- पांचवां टी20: 11 जुलाई
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।
Here's a look at #TeamIndia's squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
यह भी पढ़ें- 'हमें मजबूर किया', वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में क्यों मिला मौका? अजीत अगरकर ने बताई वजह