Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे वाली पोस्ट इंटरनेट पर मचा रही धूम, मां के लिए लिखा खास मैसेज

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:23 PM (IST)

    राजस्थान रॉयल्स के स्‍टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट की। ...और पढ़ें

    वैभव की पोस्‍ट।

    वैभव की पोस्‍ट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के स्‍टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले इंस्टाग्राम पर सूर्यवंशी ने राजस्‍थान के "पिंक प्रॉमिस" अभियान के तहत अपनी मां को ट्रिब्यूट दिया।

    यह अभियान ग्रामीण राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले सामाजिक परिवर्तन और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। राजस्‍थान के प्‍लेयर्स ने गुजरात के खिलाफ मैच में पिंक रंग की जर्सी पहनी थी। सूर्यवंशी ने पिंक जर्सी में और मां के साथ तस्‍वीर शेयर की। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्‍होंने लिखा, "यह आपके लिए है, मां।

     

     

    440 रन जड़ चुके वैभव

    सूर्यवंशी आईपीएल के 19वें सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 15 साल के सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 11 मैच खेल चुके हैं और 440 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक ठोक दिया था। मौजूदा सीजन में वैभव की औसत 40.00 की और स्‍ट्राइक रेट 236.55 की रही है। वह इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    36 रन की तूफानी पारी खेली

    • शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 16 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली।
    • इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 3 छक्‍के लगाए थे।
    • पहले ही ओवर में मोहम्‍मद सिराज की गेंद पर वैभव चोटिल हो गए थे।
    • सिराज की गेंद बल्‍ले में लगकर उनके पैर में लगी थी।
    • इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर बैठ गए थे।
    • फिजियो से कुछ उपचार के बाद वैभव फिर से खेलने के लिए तैयार हुए थे।
    • इसके बाद उन्‍होंने कगिसो रबाडा और सिराज की गेंदों पर प्रहार किया था।
    • हालांकि, सिराज ने ही वैभव को आउट किया था।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'उसे भारत के तीनों फॉर्मेट खिलाओ…', Vaibhav Suryavanshi को R Ashwin ने बताया बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम, एक ही पारी में ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड; पोलार्ड-अभिषेक को पछाड़ा